सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – हाल ही देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को उसकी औकात दिखा दी है और 2019 के आम चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। यह कांग्रेस ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष सुरेश सोनी कालवन ने प्रैस को जारी एक ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ में 15 सालों के भाजपा शासन से उन राज्यों की जनता भाजपा मुक्त हो गई है और उन्होंने कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताते हुए कांग्रेस को सत्ता सौंपी है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के एक साल के अध्यक्ष के तौर पर देश में जबरदस्त बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस की लहर चल रही है और जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है और डा. तंवर को मुख्यमंत्री बनाने की ठानी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का लक्ष्य रखा है।
Aluminium waste reduction Aluminium recycling accountability Metal reclaiming and reutilization center