सत्य खबर
पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को अब तक पहलवान सुशील कुमार का कोई पता नहीं चला है, लेकिन इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के सामने आई है। बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम की सीसीटीवी फुटेज में सुशील 20-25 पहलवानों और असौदा गिरोह के बदमाशों के साथ सागर धनखड़ और दो अन्य को पीटता दिखाई दे रहा है। सभी लोग सागर को लात-घूंसों, डंडों, बैट व हॉकी से मारते दिख रहे हैं।
फुटेज में सुशील सागर व दो अन्य पीड़ितों पर हॉकी चलाता भी दिखा है। सभी पहलवान और बदमाश स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। वहीं अब दिल्ली पुलिस अन्य आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 20 से 25 लोगों ने सागर व दो अन्य को अधमरा होने तक पीटा था। फुटेज से पता लग रहा है कि पीड़ितों को जानवरों जैसे पीटा गया। उनके मुताबिक, सुशील के साथ असौदा गिरोह के बदमाश और कुछ पहलवान भी थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद सुशील अब सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है। सुशील पहलवान रोज ठिकाना बदल रहा है। वह एक ठिकाने पर कुछ घंटे या एक दिन ही रुकता है। सुशील कुछ रिश्तेदारों के मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है।
यह भी पढें:-24 हफ्ते का गर्भ गिराने की बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी इजाजत
वहीं हरियाणा व यूपी से निकलकर अब पंजाब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार दिन व रात में उसकी लोकेशन पंजाब के कुछ जिलों में आई है। उत्तर-पश्चिमी जिले की कुछ टीमें सुशील को पकड़ने के लिए पंजाब में दबिश दे रही हैं। एक दिन पहले सुशील बहादुरगढ़ में देखा गया था।
Copper scrap resource recovery Copper scrap value chain Scrap metal reclaiming depot
Sustainable Copper cable recycling, Metal scrap baling, Copper scrap market insights
Aluminum recycling regulations Aluminum waste management solutions Metal recycling supply