सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – जैसे जैसे हरियाणा में विधानसभा के चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, इस बात के कयास बढ़ते जा रहे हैं कि कौन बड़ा नेता किस सीट से चुनाव लड़ेगा। बड़े नेताओं में जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला का नाम भी है। जजपा सूत्रों के अनुसार दुष्यंत की नज़र फिलहाल दो सीटों पर है। ये सीटें हैं-उचाना कलां और डबवाली।
पिछले चुनाव में डबवाली सीट पर उनकी मां नैना चौटाला जीतकर आई थीं। उन्हें 68 हज़ार वोट मिले थे। उनका मुकाबला कांग्रेस के केवी सिंह के साथ हुआ था। केवी सिंह को 59 हज़ार वोट मिले थे। बीजेपी के देव कुमार शर्मा 22 हज़ार वोटों के साथ खासे पीछे छूट गए थे।
इलाके के जानकारों का मानना है कि इस बार इस सीट पर खासा कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। इस बार तीन पार्टियां इस सीट पर जीत की दावेदार हैं। कांग्रेस और जजपा के अलावा बीजेपी की स्थिति भी यहां मज़बूत मानी जा रही है।
इस सीट की आबादी मिलीजुली है। यहां सिख समुदाय अच्छी बड़ी संख्या में है। कुल आबादी का वो 20 फीसदी के आसपास हैं। वो जिस तरफ झुक जाएंगे, वो पार्टी सीट निकाल सकती है। जाट समुदाय के लोग यहां निर्णायक स्थिति में नहीं हैं। उनकी आबादी लगभग 10 फीसदी के करीब है।
जिस दूसरी सीट पर दुष्यंत की नज़र बताई जा रही है, वह है उचाना कलां। यहां से बीजेपी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी स्नेहलता विधायक हैं। कहा जा रहा है कि दुष्यंत इस सीट को भी चुन सकते हैं।
इस सीट का जातीय समीकरण दुष्यंत के माफिक बैठता है। यहां 50 फीसदी जाट वोटर हैं और 10-12 फीसदी चर्मकार वोट है। बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के कारण जजपा को लगता है कि इस समुदाय का भी कुछ वोट उनके खाते आएगा।
दरअसल, दुष्यंत ने पिछली विधानसभा में भी इसी सीट से चुनाव लड़ा था और 7000 वोटों से मात खा गए थे। तब वो इनेलो से चुनाव लड़ रहे थे। दुष्यंत और प्रेमलता को छोड़कर यहां किसी उम्मीदवार को कोई ज़्यादा वोट नहीं पड़ा था। कांग्रेस के उम्मीदवार को दो हज़ार और बसपा के उम्मीदवार को तीन हज़ार वोट पड़े थे।
जानकार मानते हैं कि इस बार के माहौल को देखते हुए विपक्ष के किसी भी उम्मीदवार के लिए ये सीट निकालना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। ऐसे में दुष्यंत किस सीट को चुनते हैं, ये देखना होगा।
Metal scrap recovery and recycling Ferrous waste recycling and recovery Iron waste reprocessing solutions
Ferrous material audit, Iron waste repurposing centers, Metal scrap collection services
Scrap aluminium reutilization Aluminium smelting Metal reprocessing center
Scrap metal recovery and recycling yard Ferrous metal scrap Iron scrap regeneration
Ferrous material recycling reporting, Iron recovery solutions, Metal waste repurposing