सत्य खबर, चंडीगढ़।
हरियाणा में पिछले 7 सालों से कांग्रेस प्रदेश में अपनी कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पा रही है। जिसकी वजह से पार्टी ने केवल जिला स्तर पर बल्कि ब्लॉक स्तर पर भी हाशिए पर दिखाई देती है। पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच की खींचतान की वजह से इसका गठन नहीं हो पाया था। वहीं वर्तमान हालात में कुमारी सैलजा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी कार्यकारिणी का गठन काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। वहीं माना जा रहा है कि अब इस मसले का हल हो चुका है और जल्द ही प्रदेश कांग्रेस के जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हो जाएगी। जिसका संकेत हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने स्वयं दिया है।
वहीं सूत्र की माने तो नामों की लिस्ट अगले 15 दिनों में जारी हो जाएगी। जिसमें में जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि पिछले 7 सालों से जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस काफी कमजोर दिखाई दे रही थी। जिसकी वजह से उन्हें पिछले दो चुनावों में नुकसान उठाना पड़ा और अब कांग्रेस हाईकमान हालात को बदलना चाहता है। सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने सभी विधायकों और प्रदेश की बड़े नेताओं से कार्यकारिणी लेकर सलाह मशवरा किया है। अब कार्यकारिणी में शामिल होने वाले नामों पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। जिसके बाद पदाधिकारियों की घोषणा हो जाएगी।
Copper scrap import Copper bearing scrap Metal waste grading
Copper cable scrap recycling regulations, Scrap metal compliance, Industrial copper reuse
End-of-life metal recovery Ferrous material lean practices Iron scrap inventory
Ferrous material price fluctuations, Iron waste reprocessing facility, Scrap metal reclamation and recovery yard