देश की राजधानी दिल्ली के हौज खास में नॉर्थ.ईस्ट की लड़कियों से छेड़छाड़ के माममले में दिल्ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। वहीं लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। बता दें कि नॉर्थ.ईस्ट की लड़कियों से छेड़छाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया गया कि दार्जीलिंग की एक लडक़ी 3 दोस्तों के साथ 18-19 जुलाई के बीच की रात रेस्तरां.बार के बाहर कैब का इंतजार कर रही थी। तभी 3-4 लोग वहां आए और उन पर गंदे कॉमेंट्स करने लगे। जिस पर लड़कियों ने प्रतिक्रिया दी और वीडियो भी बनाया। उसके बाद सभी डिनर के लिए डिफेंस कॉलोनी चली गईं। उस दिन उन्होंने ना तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई ना हीं पीसीआर को कॉल किया।
बुधवार को उन्होंने अपनी शिकायत सफ दरजंग एन्क्लेव पुलिस को दीए जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग ले ली गई है। साथ ही सीसीटीवी फु टेज, बार रेस्तरां मालिकों से पूछताछ भी की जा रही है और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से दोषियों की पहचान की जा रही है।
बता दें कि राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लडक़े भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की लड़कियों को छेड़ रहे हैं। उनसे रेट पूछ रहे हैं। इसके बाद उनमें से एक लडक़ी वीडियो बनाने लगती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 10 मिनट का है। इस वीडियो में लड़कियां अपनी आपबीती भी बता रही हैं। लड़कियों के अनुसार जब वो रात में हौज खास में खड़ी थी तो लडक़ों के इस गु्रप ने उन्हें रोका और उनसे पूछा की तुम्हारा रेट कितना है। इस पर लड़कियां आक्रोशित हो गईं और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद लडक़े वीडियो में माफ ी मांगते नजर आए।
Bulk aluminium scrap processing Aluminium scrap primary processing Metal scrap utilization