सत्यखबर, पानीपत
पानीपत में डेंगू के 117 मामले सामने आ चुके हैं। यह केवल सरकारी आंकड़ा है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीजों की भरमार है। बीते दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिले में अब तक डेंगू से चार लोगों की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों का कारण डेंगू को नहीं मान रहा है। नगर निगम की ओर से केवल उन्हीं स्थानों पर फॉगिंग कराई जा रही है, जहां से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। विभाग डेंगू पर नियंत्रण के लिए सर्दी बढ़ने का इंतजार कर रहा है।पानीपत डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते गुरुवार को एक ही दिन में डेंगू के 20 केस मिले थे। इस सीजन में अब तक डेंगू के कुल 117 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि सिविल अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में केवल 10 बैड ही हैं। इनमें से 5 महिला और 5 पुरुष मरीजों के लिए हैं। इससे पहले 2020 में डेंगू के 272 केस मिले थे। जबकि 2019 में केवल डेंगू के 4 केस ही सामने आये थे।
ये भी पढ़ें… दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बरेली और बंदायु पहुंचे, जानिए क्या कहा
इस साल डेंगू के मामलों की संख्या 117 पहुंच चुकी है। हालांकि ये केवल सरकारी आंकड़ा है। सरकारी से कहीं ज्यादा डेंगू के मरीज निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों से डेंगू के मरीजों का आंकड़ा नहीं लिया है। हेल्थ इंस्पेक्टर जसमेर सिंह ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिये प्रर्याप्त प्रयास किए जा रहे हैं। स्लाइड बनाने के साथ स्वास्थ्य विभाग डेंगू का लार्वा नष्ट करवा रहा है। जहां से डेंगू के मरीज मिलते हैं उसकी जानकारी नगर निगम के साथ साझा करके वहां फॉगिंग कराई जा रही है। हालांकि सर्दी बढ़ने के साथ ही डेंगू प्रभाव कम हो जाएगा।
6 साल में डेंगू के मिले 1007 मरीज
2016 – 12
2017 – 469
2018 – 133
2019 – 04
2020 – 272
2021 – 117
Scrap aluminium chemical analysis Aluminium scrap repurposed products Metal waste recovery and repurposing