सत्यखबर पानीपत
शहर में भरे बाजार में विक्की नाम के युवक का उसके ही पुराने दोस्त ने गंडासे से हाथ काट दिया। वहीं भीड़ ने जतिन नाम के मुख्य आरोपी को तो पकड़ लिया, लेकिन उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। वहीं घायल अवस्था में विक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद से जतिन विक्की से बदला लेना चाहता था। आज का झगड़ा इसी का परिणाम है।
मिली जानकारी के मुताबिक इंसार बाजार का रहने वाला विक्की ज्वेलरी शॉप में काम करता है। वो आपने माता-पिता की पहली बरसी की रस्म पूरी करने के बाद दुकान पर पहुंचा ही था कि जतिन ने उसे फोन कर दुकान के बाहर बुलाया। जैसे ही विक्की बाहर आया जतिन ने उसपर गंडासे से वार कर दिया। हमले में विक्की का हाथ कट गया। लहूलुहान हालत में विक्की जमीन पर गिर गया। जिसे गंभीर हालत में लोगों ने पहले निजी और फि र सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं बाजार में मौजूद लोगों ने मौके से जतिन को काबू कर लिया जबकि उसका एक साथी मौके से फ रार हो गया। लोगों ने जतिन का वीडियो भी बनाया। जिसमें जतिन अपना गुनाह कबूल कर रहा है। जतिन ने कैमरे के सामने कहा कि 3 महीने पहले उसकी विक्की से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी।
जिसकी रंजिश रखते हुए उसने अब विक्की पर हमला किया है। वहीं लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि फोन करने के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। जिस वजह से विक्की को अस्पताल ले जाने में देरी आई है। वहीं पुलिस का कहना है कि लोगों द्वारा पकड़े गए आरोपी जतिन को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही जतिन के दूसरे साथ की भी तलाश की जा रही है।
Aluminum scrap sale Scrap aluminium demand forecast Scrap metal storage services