सुनील संधू ने नंदीशाला में किया त्रिवेणी का रोपण
यात्रा का गौभक्तों ने किया भव्य स्वागत
सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: कैथल से चलकर पुलिसमैन सुनील संधू की तिरंगा पौधा साइकिल यात्रा सफीदों के गौसेवा धाम पहुंची। गौसेवा धाम में यात्रा का योगी दीपक चौहान व अन्य गौभक्तों ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सुनील संधू ने नगर के गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में एक त्रिवेणी का भी रोपण किया। अपने संबोधन में सुनील संधू ने कहा कि लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के साथ-साथ उनमें पौधारोपण का भाव पैदा करने की भी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने तिरंगा पौधा के नाम से यात्रा निकाली है। अभी वे 5 दिन की छुट्टी लेकर वे कैथल से दिल्ली की तिरंगा साइकिल यात्रा पर निकले है। यात्रा को लोगों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से तिरंगा हमारी शान है, उसी प्रकार पौधे हमारा जीवन है। वर्तमान हालातों में पौधारोपण करना नितांत आवश्यक है। पेड़-पौधों के माध्यम से ही इस सृष्टि का चक्र चख्ला हुआ है और मानव जीवन भी इन्ही से ही संभव है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जीवन व पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण जरूर करें।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में 24 घंटे में 63 केस और 3 मौत, 580 सक्रिय कोरोना मरीज, जानिए पूरी जानकारी
बता दे कि सुनील संधू हरियाणा पुलिस का जवान है जो कैथल की अनाज मंडी स्तिथ पुलिस चौंकी में तैनात है। सुनील संधू पिछले कई वर्षों से समाजसेवा मे जुटे हुए है और लगातार लोगों की सेवा कर रहे है। ुनील संधू ने अपने गांव से तिरंगा यात्रा शुरू की और यात्रा के माध्यम से वे लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर रहे हैं। समाजसेवा शुरु करने बाद सुनील संधू ने कभी भी पीछे मुड़कर नही देखा। वे नहर में डूब रहे व्यक्ति व आंधी-तूफान में चोटिल हुए एक कर्मचारी की जान भी बचा ख्चुके हैं। सुनील को जब भी ड्यूटी के बाद सेवा करने का मौका मिलता है वे पीछे नही हटते। चाहे वो गौसेवा हो, बस में कैम्फर लेकर मुसाफिरों को पानी पिलाने या कोरोनाकाल मे भोजन व सामग्री बांटने की बात हो। उनकी सेवाओं को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उन्हे सम्मानित कर चुके हैं। इनका कहना है कि ये सरकारी नौकरी पर तैनात है। वे साल का एक महीने का मानदेय वे समाजसेवा में लगाते है, जिससे इनको खुशी मिलती है। सुनील संधू जहां भी उनकी यात्रा रूकती है, वहां पर एक त्रिवेणी जरूर लगाते है। इसके साथ-साथ उस त्रिवेणी की रक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाते हैं। इस मुहिम के माध्यम से वे अब तक वे अनगिनत पौधे लगा चुके है।
Aluminum scrap repurposing Aluminium scrap pollution prevention Industrial scrap metal assessment