सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :
A delegation led by BJP State President Omprakash Dhankhar will visit the places of violence in Nuh today.
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में बुधवार की सुबह भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की जानकारी और मौजूदा हालत का जायजा लेने के लिए उच्च कमान के आदेश पर जा रहे हैं।
also read: 9 August 2023: आज कैसा गुजरेगा लवमेट्स का दिन, पढ़िए बुधवार का लव राशिफल
उक्त जानकारी प्रदेश पार्टी के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली, विधायक संजय सिंह और प्रदेश मंत्री समय सिंह भाटी भाजपा प्रतिनिधिमंडल के रूप में नूंह का दौरा करेंगे और बृज यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की पूरी जानकारी लेंगे। ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व वाला भाजपा का यह प्रतिनिधि मंडल नूंह में कई घंटे रहेगा और कई स्थानों पर जाएंगा तथा लोगों से बातचीत कर हालातों का जायजा भी लेगा। वही इसे घटनाओं का शिकार हुए क्षेत्रवासियों का भी हाल-चाल जानेंगे तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ताजा स्थिति के बारे में विचार विमर्श भी करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
A delegation led by BJP State President Omprakash Dhankhar will visit the places of violence in Nuh today.