हरियाणा

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का कैंडल मार्च

गोहाना/ सोनीपत :

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को गोहाना में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। उनके साथ संदीप मलिक, मोना सिवाच, अनुराग मलिक, सोमबीर नरवाल, प्रदीप लठवाल, अजमेर, हैप्पी लोहिया और करणसिंह धनखड़ मौजूद रहे। ये कैंडल मार्च फुव्वारा चौक से शहीद भगतसिंह चौक तक निकाला गया। इसमें शहर के समाजसेवी और आम आदमी पार्टी के समर्थकों और पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर ईडी ने कायरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए एक सिटिंग सीएम को रात के अंधेरे में गिरफ्तार करके जेल में डाला। इस देश में अब लोकतंत्र नहीं बचा।हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस दिया था कि 22 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करें, कि आखिर क्यों पूछताछ करना चाहते हैं? लेकिन कानूनी प्रक्रिया का पालन न करते हुए, वहां पर जवाब देने की बजाय 2 घंटे के अंदर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा डरी हुई है। 400 पार का नारा जरूर देती है, लेकिन इनको डर है कहीं 40 भी पार होगी या नहीं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने नहीं देना चाहते। देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अरविंद केजरीवाल एक सोच है जो देश के करोड़ों लोगों में बसती है। लोग विरोध भी करेंगे और भाजपा के खिलाफ वोट देकर इनका सूपड़ा साफ करेंगे। ईडी के छापों से एक चवन्नी भी आज तक बरामद नहीं हो पाई। उसके बावजूद भी हमारे नेताओं को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है? लोग सवाल पूछ रहे हैं। इसका जवाब लोग अपने वोट के जरिए देंगे। अब सबके सामने स्पष्ट हो गया है कि घोटाले के अंदर कुछ नहीं है। यह राजनीतिक लड़ाई है।‌ जिसको भाजपा एजेंसियों के जरिए लड़ना चाहती है। कांग्रेस के सारे अकाउंट फ्रीज कर देना और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना बीजेपी का डर दिखा रहा है। लोकसभा चुनावों में बीजेपी जनता को सबक सिखाने का काम करेगी।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button