ताजा समाचार

सीएम नायाब सैनी के बाद अब पूर्व सीएम खट्टर पहुंचे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज भी से मिलने

सत्य खबर ,चंडीगढ़।

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की टिप्पणी के एक दिन बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल उनसे मिलने अंबाला पहुंचे। यहां दोनों नेता गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। यह मुलाकात इसलिए चर्चा में है क्योंकि एक दिन पहले हिसार में अनिल विज ने कहा था कि मुझे जानकारी नहीं थी कि हमारा मुख्यमंत्री बदला जाएगा।

Manish Sisodia का PM मोदी से तीखा सवाल—आखिर क्यों हुआ पाकिस्तान से अचानक संघर्षविराम?
Manish Sisodia का PM मोदी से तीखा सवाल—आखिर क्यों हुआ पाकिस्तान से अचानक संघर्षविराम?

मनोहर लाल खट्‌टर को सब कुछ पता था। यह पूरा खेल उन्हीं का था। सीनियर मंत्री होते हुए मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी, मुझे इस बात का दुख है। इस बयान के बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल सोमवार को चंडीगढ़ से वापस लौटते हुए अंबाला कैंट में विज के आवास पर रूके।

इस दौरान मनोहर लाल ने कहा कि होली का त्योहार है। एक-दूसरे से मिलना-जुलना होता है। चंडीगढ़ से करनाल जाते हुए अंबाला में अनिल विज से मिले हैं। साढ़े 9 साल तक विधानसभा की पुरानी यादें ताजा किए हैं। आज हम अपना-अपना काम कर रहे हैं। बहुत सुकून मिला है अनुभव साझा करके।

IPL 2025 new schedule: नए शेड्यूल ने बदला खेल का नक्शा! फाइनल की तारीख ने बढ़ाई धड़कनें
IPL 2025 new schedule: नए शेड्यूल ने बदला खेल का नक्शा! फाइनल की तारीख ने बढ़ाई धड़कनें

नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं। लगातार मिलते रहे हैं। अभी विधानसभा में भी मिले थे। बाद में घटनाक्रम हुआ था तब भी मिले थे। हमारी बातचीत भी होती रही हैं। हमारी नाराजगी कभी भी नहीं रहीं हैं।

Back to top button