सत्य खबर । महम (ब्यूरो रिपोर्ट)
महम स्थित अपने कार्यालय में राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने की पत्रकार वार्ता की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बनाए गए तीनों कानून किसानों के लिए फायदेमंद हैं।
उन्होंने कहा कि भोले-भाले किसानों को विपक्ष गुमराह कर रहा है। जांगड़ा ने कहा कि एमएसपी व मंडियां रहेंगी। किसान समूह बनाकर किसी भी कंपनी से अनुबंध कर सकते हैं। पंजाब को हरियाणा के हक का पानी देना चाहिए। एसवाईएल का मुद्दा सुलझाया जाए। कृषि कानूनों से किसानों को होगा लाभ। लेकिन भाजपा किसानों को क्यों नहीं समझा पाई।
इस पर जांगड़ा ने कहा कि किसान सही बात की बजाय गुमराह करने वाली बात को जल्दी पकड़ते हैं। उन्होंने कहा पंजाब के किसानों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हमेशा गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को आंदोलन वापस कर घर लौटना चाहिए।
Scrap aluminium identification Aluminium scrap treatment Scrap metal depots