खेती-बाड़ीताजा समाचारवायरलहरियाणा

प्रदेश में गर्मी की आहट, तापमान में बढ़ोतरी से किसानों की बढ़ी समस्या

प्रदेश में महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 36 के पार, प्रदेश का सबसे कम तापमान भी महेंद्रगढ़ में हुआ दर्ज

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में दिन और रात का तापमान अब सामान्य से 5 से 6 डिग्री ज्यादा चल रहा है। ‌ मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है जबकि दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ में दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा था। कल प्रदेश का अधिकतम तापमान पहले दिन के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ है, जबकि रात के तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

‘क्या आपने अपने मुंह को सिलाई करवा दी है, जो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं’

हरियाणा में गर्मी का असर तेज होने लगा है। राज्य के 5 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं नारनौल में 35.6 और चरखी दादरी में 35.1 तापमान रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 12 शहरों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें गुरुग्राम और भिवानी में 35.0 और हिसार 34.9 तापमान दर्ज किया गया। नूंह 34.8, भिवानी 34.5, गुरुग्राम 34.5, पलवल 34.4 और गुरुग्राम 33.5 रहा। मार्च के पहले सप्ताह में ही कई शहरों में तापमान 33 डिग्री पार होने से दिन में गर्मी का असर साफ महसूस होने लगा है।

हरियाणा में न्यूनतम तापमान

रात का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, रोहतक और अंबाला में 18.8 डिग्री तथा हिसार में 18.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अब रातें ठंडी नहीं रही हैं और लोग पंखे चलाने लगे हैं। अगर जिलों की बात करें तो भिवानी में 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल में 15.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। नूंह में रात का पारा 18.3 डिग्री तक गया। मंडकोला में 17.7 डिग्री और जींद के पांडु पिंडारा में 19.1 डिग्री रहा, जो बाकी कई जिलों से ज्यादा है। सबसे कम रात का तापमान महेंद्रगढ़ में 15.2 डिग्री रहा।

पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी ने बदले समीकरण
पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी ने बदले समीकरण

मौसम का पूर्वानुमान

खेतों में खड़ी फसलों पर भी इसका असर दिखने लगा है. जिन फसलों को पकने में अभी समय था उनके दाने जल्दी पक रहे हैं, जिससे किसान थोड़े परेशान हैं। मौसम विभाग का मानना है कि मार्च के दूसरे हिस्से में मौसम थोड़ा बदल सकता है। 19 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में बारिश के आसार बन सकते हैं जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। फिलहाल बढ़ती गर्मी इशारा कर रही है कि लोग अब से ही खुद को तैयार रखें।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डॉगर के अनुसार हरियाणा में 12 मार्च तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। 11 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की बादलवाई देखने को मिल सकती है।
इस दौरान हवाओं की दिशा में बदलाव होगा और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है। दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

#HeatWave #FarmersProblems #RisingTemperatures #ClimateImpact #HeatImpact #AgricultureUnderStrain #ExtremeWeather #FarmingChallenges #CropStruggles #HeatStress #DroughtConditions #WeatherPatterns #Sustainability #FoodSupply #NaturalDisaster #AgriculturalCrisis #EnvironmentalIssues #FarmCrisis #ClimateChangeAdaptation #WeatherAlert

गाजियाबाद चोरी केस और मैहर छापेमारी दो राज्यों की पुलिस पर अलग तस्वीर
गाजियाबाद चोरी केस और मैहर छापेमारी दो राज्यों की पुलिस पर अलग तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button