सत्य खबर, अंबाला, राजकुमार शर्मा
गृह मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों से किये हुए वादों में आज एक और अपना वादा निभाया जिसमें 42 कच्चे सफाई कर्मचारियों को पे रोल पर रखने का गृह मंत्री द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए| जिसके बाद कर्मचारियों ने अनिल विज का धन्यवाद किया और कहा कि अब उन्हें सरकार द्वारा जारी सभी सुविधाएं मिलेगी|
वहीं गृह मंत्री अनिल विज भी सफाई कर्मचारियों को पे रोल सर्टिफिकेट देकर काफी खुश नज़र आये| इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आज अंबाला नगर परिषद के 42 कच्चे सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद के पै रोल पर रखा गया है| पहले ये कर्मचारी ठेकेदार द्वारा अपनी सेवाएं नगर परिषद को दे रहे थे और इन्हें कई सुविधाएं नहीं मिलती थी जो कि अब इन्हें पेरोल पर रखने के बाद इन्हें कई सुविधाएं सरकार द्वारा दी जाएंगी और आगे भी 113 कर्मचारियों को जल्द ही नगर परिषद द्वारा पे रोल पर रख लिया जाएगा|
यह भी पढ़े:- शहीदी दिवस मनाने किसानों के बीच SINGHU BORDER पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, सरकार के लिए की सतबुद्धि की कामना
बता दें कि पहले ये कर्मचारी ठेकेदार द्वारा अपनी सेवाएं नगर परिषद को दे रहे थे और हर महीने तनख्वाह ना मिलने की वजह से कर्मचारी आंदोलनों पर रहते थे| अब इन कर्मचारियों को नगर परिषद द्वारा अपने पे रोल पर रख लिया गया है और इनकी तनख्वाह अब नगर परिषद देगी| इससे इन कर्मचारियों को बहुत ही फायदा मिलेगा|
Aluminum scrap pricing Scrap aluminum repurposing Metal recyclable materials