राष्‍ट्रीय

Army Search Operation: पहलगाम हमले के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी! युवा बन रहे हैं आतंक का नया चेहरा?

Army Search Operation: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। घाटी में कई जगह सर्च ऑपरेशन लगातार कई दिनों से जारी हैं। अब तक सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने 6 आतंकियों को ढेर किया है। 14 आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है।

जम्मू-कश्मीर में 23 गिरफ्तारियां

शनिवार को जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने कई जगह छापे मारे हैं। इसमें कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इन गिरफ्तारीयों का मकसद देश विरोधी गतिविधियों को रोकना बताया गया है।

आतंकवादियों के मददगार पकड़े गए

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को 23 आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को विभिन्न जेलों में भेज दिया गया है। इनके खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Asaduddin Owaisi का बड़ा बयान! मुसलमान बस नागरिक बनना चाहते हैं वोटर नहीं
Asaduddin Owaisi का बड़ा बयान! मुसलमान बस नागरिक बनना चाहते हैं वोटर नहीं

दक्षिण कश्मीर में लगातार छापेमारी

सुरक्षा बल आतंकवादियों को घाटी से खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं। यह सुरक्षा बलों द्वारा इस सप्ताह दूसरी छापेमारी थी। सेना को इन जगहों पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली है। इस कारण लगातार सर्च ऑपरेशन और छापेमारी जारी हैं।

आतंकियों की मदद करना पड़ा महंगा

सुरक्षा बलों ने 23 आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि ये लोग आतंकियों को हर तरह की मदद देते थे। इनके खिलाफ कई देश विरोधी साजिशों के मामले भी दर्ज हैं। गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर 18 से 22 साल के युवक शामिल हैं।

Back to top button