Bandaru Dattatreya said about skill development
सत्यखबर, पानीपत। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को पानीपत में सीबीएसई द्वारा आयोजित स्किल एक्सपो वर्कशॉप में बतौर मुख्यातिथि छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल व हुनर के बगैर देश उन्नति नहीं कर सकता। कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। हमें रोजगार की नहीं कौशल प्रशिक्षण पर जोर देना चाहिए। सभी विद्यार्थियों को नौकरियां नहीं दी जा सकती लेकिन कौशल के माध्यम से सभी विद्यार्थी दूसरों को नौकरियां जरूर दे सकते हैं। तकनीक, अन्वेषण और शोध तीन ऐसे बिंदु है जिनमें उन्नति का सार छुपा हुआ है। सभी बिंदु दक्षता और क्षमता पर आधारित हैं। स्किल इंडिया, मेड इन इंडिया पर हमें विश्वास है। सेना से तो देश आगे बढ़ेगा ही कौशल भी एक फोर्स है जिसमें आगे बढऩे की पूरी संभावनाएं हैं।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कौशल विकास के लिए पलवल में 1000 करोड़ की लागत से तैयार विश्वकर्मा विश्विद्यालय की शुरुआत की है जिसके आगामी बेहतर परिणाम होंगे। प्रदेश सरकार ने 2025 तक नई शिक्षा नीति लागू करने का साहसिक निर्णय लिया है।Bandaru Dattatreya said about skill development
उन्होंने कहा कि कौशल विकास के लिए प्रधानमंत्री ने तीन हजार करोड़ का पैकेज दिया है। अनेक स्थानों पर 1500 प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं जो कौशल को गति प्रदान कर रहे हैं। कौशल मंत्रालय के परिणाम देश में उन्नति का संचार करेंगे। किसी भी देश व प्रदेश की संस्कृति का विकास युवा पीढ़ी पर आधारित होता है। चरित्र-निर्माण के बिना राष्ट्र-निर्माण अधूरा है। भारत आज सर्वाधिक प्रतिभाशाली, होनहार, परिश्रमी और निष्ठावान युवाओं का देश है। युवाओं के कारण आज भारतीय कला, संस्कृति, बौद्धिक क्षमता और आध्यात्मिक चेतना की विश्व में अलग पहचान बनी है और आधुनिक भारत को विश्व के अनेक देश एक आदर्श देश के रूप में देखते हैं।
Also check these news links:
राजस्थान: कोर्ट की हवालात में मिली सुरंग, अधिकारियों के फुले हाथ पांव
पड़ोस की महिला व उसके बॉयफ्रेंड ने कर डाली 5 साल के मासूम की हत्या, जानिए क्यों
2024 को लेकर राहुल गांधी ने कही यह बड़ी बात
24 घंटे CCTV की नजरों में रहेगी EVM मशीनें, थ्री लेयर में होगी पुलिस सुरक्षा
साइबर सिटी में गैंगस्टर के मकान पर चला पीला पंजा
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कौशल कार्यशाला के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कार्यशाला में पहुंचने पर सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त सुशील सारवान और पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार ने फूलों के गुलदस्ते देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने स्कूल परिसर में लगाई गई कौशल आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन भी किया।
उन्होंने कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। कुछ ब‘चों में स्किल होता है उन्हें अच्छे मार्ग दर्शन की जरूरत होती है।कौशल के धनी बच्चे कभी भी बेरोजगार नहीं रह सकते।Bandaru Dattatreya said about skill development
रा’यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कौशल फोर्स का प्रतिशत अलग-अलग देशों में अलग-अलग हैं। ब्रिटेन में यह प्रतिशत 68 है,जर्मनी में 75 ,अमेरिका में 52 और जापान में 80 और साउथ कोरिया में 96 है जबकि इंडिया में मात्र 3 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए अच्छे टेक्नीशियन व अच्छे इलेक्ट्रीशियन की जरूरत है। बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां इलेक्ट्रीशियन नहीं है हमें कौशल को बढ़ाना देना होगा। वर्तमान में इसकी जरूरत भी है। कौशल आधारित कार्यशालाएं लगाकर अभियान चलाया जा रहा है।
राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आहवान किया कि नौकरियों की बजाय टेक्नोलॉजी में विद्यार्थियों को आगे आना होगा। अच्छे कौशल से ही यह संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कार्यशाला में भाग लेना अच्छा लगा इसके नतीजे अच्छे निकलेंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण है इससे नए रोजगारों का सर्जन होंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नृत्य, संगीत और कला सीखनी चाहिए इसे स्वास्थ्य ठीक रहता है व हम संस्कृति से जुड़े रहते हैं।
कार्यशाला में विधायक प्रमोद मिश्र ने कहा कि सरकार सबको नौकरियां नहीं दे सकती। कौशल पर ध्यान देने की जरूरत है। आने वाले समय में हम दूसरों को नौकरियां देंगे हमें ऐसी कोशिश करनी होगी।
सीबीएसई स्किल एजुकेशन के संयुक्त सचिव आर.पी. सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल की जरूरत है। युवा शक्ति के बल पर ही हम राष्ट्र का नवनिर्माण कर इसे आज विश्व की बड़ी शक्ति बनाने में सफल रहे हैं। हमारी प्रतिभाशाली युवाशक्ति का आज पूरा संसार लोहा मानता है।
इस मौके पर सांसद संजय भाटिया , विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त सुशील सारवान,पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Aluminium waste emissions Aluminium scrap community outreach Scrap yard services