हरियाणा

भगत सिंह फाउंडेशन ने प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिलाध्यक्षों व हल्काध्यक्षों की नियुक्ति

सत्य खबर, पानीपत ।     

भगत सिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान द्वारा संगठन में विचार-विमर्श करने के पश्चात भगत सिंह फाउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी तथा विभिन्न जिलाध्यक्षों एवं हल्काध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें तनिष्क मल्होत्रा कार्डिनेटर दिल्ली, सचिन जांगड़ा प्रदेश सोशल मीडिया कार्डिनेटर हरियाणा, हरीश सिरसा, दीपक कादियान झज्जर और सतीश बड़ौली को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इनमें पानीपत से मेहरबान कसाना, हिसार से पवन सावंत, कैथल से राजेश कुमार, चरखी-दादरी से राहुल सांगवान, सिरसा मांगे राम डीग तथा हल्काध्यक्ष के नीलोखेड़ी से अरविंद आर्य, इन्द्री से जगदीप कटारिया, बेरी अमित झज्जर, गोहाना से अमित पुनिया, बरोदा से सोनू नरवाल को। वहीं महिला प्रदेशाध्यक्ष नीरू देवी को बनाया गया है। हिसार से महिला जिलाध्यक्ष वर्षा जांगड़ा,आदमपुर से हल्काध्यक्ष प्रोमिला सदलपुर को बनाया गया है। वहीं आर्यन मलिक को जिला महासचिव पानीपत, राहुल काबड़ी को जिला सचिव, अनिल मिटान को जिला संगठन सचिव बनाया गया है।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

हिसार से जिला महासचिव मनीष नागर, अरविन्द गोदारा और राहुल शाहपुर को हिसार कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जबकि राकेश सहरान को जिला महासचिव चरखी-दादरी, सुनीत सांगवान को सचिव बनाया गया है। संदीप कुमार को नीलोखेड़ी का हल्का उपाध्यक्ष बनाया गया है। भगत सिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान ने बताया भगत सिंह फाउंडेशन द्वारा संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें ऊर्जावान युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

Back to top button