सत्यखबर, रोहतक।
Bhupinder Hooda hits out at government पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने किसानों की हालत दयनीय बना दी है। अपनी हर जायज मांग के लिए किसानों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने के रेट में मात्र ₹10 की बढ़ोतरी किसानों के साथ भद्दा मजाक है। सरकार लगातार शुगर मिलों के घाटे में होने का बहाना बनाती है जबकि इसमें किसानों का कोई दोष नहीं है। किसानों को उनकी लागत पर लाभकारी मूल्य मिलना ही चाहिए।
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान गन्ने के रेट में ऐतिहासिक 165% की बढ़ोतरी हुई थी। उनकी सरकार के दौरान पूरे देश में हरियाणा किसानों को सबसे ज्यादा रेट देता था। आज हरियाणा में पंजाब के बराबर भी किसानों को भाव नहीं मिल रहा।
also read:
Kangana Ranaut का पैगाम- फिल्म ‘पठान’ कितना भी सफल हो, लेकिन गूंजेगा तो ‘जय श्री राम’ ही
भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में हुई चूक, बनिहाल में रोकी गयी यात्रा, जानें क्या है खतरा
हुड्डा आज जिला बार एसोसिएशन में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उनका बार सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक गैर-राजनीतिक अभियान था। हाथ से हाथ जोड़ो कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम है। हालांकि इसका उद्देश्य भी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाना व सरकार की कुनीतियों को उजागर करना है। Bhupinder Hooda hits out at government
Aluminum scrap pricing Aluminium scrap value chain Scrap metal reclaiming services