इंडिया गठबंधन की कुरूक्षेत्र लोकसभा में बड़ी जीत तय: अनुराग ढांडा
कलायत/कैथल :
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कलायत विधानसभा के गांव बड़सीकरी में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से मिले और नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच रशिया आर्मी में फंसे मटौर गांव के युवाओं के परिजनों से मुलाकात की। उनके साथ सुनील सहारण, हरपाल सेगा, राजीव ढूल, सतबीर गोयत, देवेंद्र ढूल, प्रवीण और शमशेर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यहां पर कोई रोजगार न होने की वजह से मजबूरी में मटौर के 7-8 के युवा रूस में काम करने के लिए गए थे। लेकिन मैंने जो ऑडियो इन युवाओं के सुने वह बहुत ही भयावह है। वहां गए युवा कह रहे हैं कि यह हालत बहुत खराब हैं, चारों तरफ गोलियां चल रही है और उनको युद्ध के लिए धकेल दिया गया है। अपने बच्चों के लिए परिवार भी प्रशासन से गुहार लगा रहा है। लेकिन यदि हमारे देश का नागरिक कहीं भी फंसता है तो उसे सुरक्षित निकालना भारत सरकार की जिम्मेदारी है। इसलिए हम मांग करते हैं कि भारत सरकार इन बच्चों की तरफ ध्यान दे और इनको सुरक्षित निकाले। क्योंकि इसमें इन बच्चों की नहीं बल्कि सरकार की गलती है क्योंकि सरकार इन्हें यहां पर रोजगार उपलब्ध नहीं कर सकी ।
उन्होंने कहा कि इस इलाके से बड़ी तादाद में भारतीय सेना में भी युवा जाते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर वह रास्ता भी युवाओं के लिए बंद कर दिया है। इसलिए ये युवा मजबूरी में विदेश जाने के लिए मजबूर हैं। 2 दिन पहले भी मुख्यमंत्री कुछ युवाओं के साथ फोटो खिंचवा रहे थे कि इनको इजरायल भेज रहे हैं। जहां युद्ध चल रहा है, यदि वहां बच्चे किसी मुसीबत में फंसते हैं तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि मटौर के जो 7-8 बच्चे रशिया में फंसे हैं उनको सुरक्षित बाहर निकाला जाए। क्योंकि बाहरी देश के किसी भी युद्ध से भारत के युवा का कोई संबंध नहीं है। इसलिए यदि हमारे देश के युवा को किसी युद्ध में धकेला जाता है तो यह जिम्मेदारी भारत सरकार की है कि वह अपने नागरिक को वहां से सुरक्षित निकले। इसलिए हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में तुरंत प्रभाव से कदम उठाए।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बड़सीकरी और कमालपुर के किसानों फसल पूरी तरीके से खराब हो चुकी है। इस फसल खराबी के लिए जितनी जिम्मेदार प्राकृतिक आपदा है उतनी ही जिम्मेदार बीजेपी सरकार है। विधायक कमलेश ढांडा ने कभी अपने क्षेत्र के किसानों की सुध नहीं ली, अपने आप को किसानों का मसीहा कहने वाले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी ने भी कभी किसानों की और ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी भले ही अब मुख्यमंत्री बन गए हों लेकिन इनका भी यह लोकसभा क्षेत्र रहा है कम से कम उनको तो किसानों की सुध लेनी चाहिए थी। यह अपने आप में बताता है कि भारतीय जनता पार्टी को किसानों की समस्या से कोई मतलब नहीं है और यदि किसान अपनी समस्या को लेकर अपना हक मांगने आ जाए तो उनको गोली मार देते हैं और उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रदेश का किसान बहुत परेशान है, उसका घर चलना मुश्किल हो रहा है लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। मुझे लगता है भाजपा ने यह सोच लिया है कि किसान और किसानी को खत्म करना है। इसलिए अब किसान अपनी नस्ल और फसल की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि किसने की फसल बर्बाद हो गई है, लेकिन किसानों को हर बार वादा कर दिया जाता है कि मुआवजा देंगे। अभी तक पिछली फसल का मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला। इसलिए प्रदेश के किसान भारतीय जनता पार्टी से दुखी हैं। लोकल प्रतिनिधी विधायक और सांसद भी कभी किसानों की समस्या सुनने नहीं आए। इसका मतलब भाजपा सरकार किसानों के प्रति उदासीन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा साढ़े नौ साल में ठीक लोकसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री को बदलना अपने आप में बताता है कि भाजपा सरकार हरियाणा में पूरी तरह से फैल रही है। भाजपा ने टेप लगाकर, जुगाड़ की सरकार बनायी है। ये अगले 6 महीने तक हरियाणा के लोगों को लूटने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी घुसपैठिए दिल्ली में चुने हुए मुख्यमंत्री के घर के बाहर दिल्ली में प्रदर्शन कर सकते हैं। लेकिन देश के हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली जाकर एमएसपी की मांग करना चाहें तो वो नहीं जा सकते हैं। इस बार पाकिस्तानियों के साथ खड़ी भाजपा को देश और प्रदेश के लोग लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है और इस बार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से ही जीत की शुरुआत होगी। चुनाव में भाजपा की तरफ से कोई भी आए वो अधर्म के साथ होगा और इसकी हार निश्चित है। भाजपा ने अपना चेहरा बचाने के लिए नायब सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि ये जिसको ताऊ का लाल कह रहे हैं वो भाजपा का दलाल है। ये केवल वोट काटने के लिए आए हैं।
उन्होंने कहा कि बार इस हरियाणा में इंडिया गठबंधन लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेगा। इस बार भाजपा को कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा। क्योंकि इस बार लड़ाई अंधभक्तों और देशभक्तों के बीच है। जो लोग देश में संविधान को राज चाहते हैं और आजादी बरकरार रखना चाहते हैं वो इंडिया गठबंधन को वोट करेंगे। जो देश में तानाशाही लाना चाहते हैं और देश के बर्बाद होते देखना चाहते हैं वो भाजपा को वोट करेंगे।