सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : Bihar CM Nitish Kumar’s statement is vil
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए गए वक्तव्य की कडी निंदा करते हुए कहा कि यह नीचता की पराकाष्ठा हैं और बिहार के सभी विधायकों को पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर नीतीश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा देना चाहिए।
also read : अपने ब्यान पर शर्मिंदा हैं नीतीश कुमार ,जानिए क्या कहा
गृहमंत्री ने आज टवीट (अब एक्स) करके कहा कि ‘‘जो कुछ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की विधान सभा में कहा है वह नीचता की पराकाष्ठा है। बिहार विधानसभा के सभी विधायकों को पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर नीतीश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहिए’’।
गौरतलब है कि गत दिवस बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ब्यान दिया था जिसकी काफी चर्चा हो रही है और इस ब्यान की काफी लोग निंदा कर रहे हैं। एक्स को अभी तक हजारों यूज़र ने देखकर अपनी अपनी प्रक्रिया भी व्यक्त कर दी है। Bihar CM Nitish Kumar’s statement is vile