ताजा समाचार

हरियाणा में बीजेपी ने की इन 6 लोकसभा उम्मीदवारों की टिकट फाइनल

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।

भाजपा ने हरियाणा में लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।

इनमें पिछले 2 दिन में हरियाणा के CM पद और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्‌टर को करनाल से टिकट दिया गया है। भाजपा ने करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया की टिकट काट दी है।

इसके अलावा सिरसा से भी मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल की टिकट काटी गई है। उनकी जगह AAP से भाजपा में आए अशोक तंवर को टिकट दे दी गई है।

Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

भाजपा ने फरीदाबाद और गुरुग्राम से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्रियों को फिर से टिकट दी। इनमें गुरुग्राम से राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर शामिल हैं।

अंबाला से पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को टिकट दी गई है। यह सीट रतन लाल कटारिया के निधन के बाद करीब एक साल से खाली पड़ी थी।

भिवानी-महेंद्रगढ़ से मौजूदा सांसद चौधरी धर्मबीर को तीसरी बार टिकट दी गई है। पिछले 2 चुनाव में भी वही जीते थे। 2014 में धर्मबीर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

हरियाणा में 2 सांसदों की टिकट फंस गई है। इनमें सोनीपत से रमेश चंद्र कौशिक और रोहतक से डॉ. अरविंद शर्मा शामिल हैं। रोहतक से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के चुनाव लड़ने के पूरे आसार हैं। जिनकी जीत के लिए पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा पूरा जोर लगा रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि भाजपा अभी यहां मंथन कर रही है।

Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन
Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन

हिसार से भाजपा के सांसद बृजेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले भाजपा छोड़ दी थी। वह कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके बाद हिसार सीट पर कई बड़े दावेदार खड़े हो गए हैं। यहां से पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और कुलदीप बिश्नोई प्रमुख दावेदार हैं। हालांकि कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को भाजपा विधायक का टिकट दे चुकी है। वह चुनाव भी जीत चुके हैं।

कुरुक्षेत्र के लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का सीएम बनाया जा चुका है। ऐसे में पार्टी को अब यहां उनकी जगह दमदार चेहरे की तलाश है। हरियाणा प्रदेश भाजपा की ओर से पिछले दिनों टिकट दावेदारों का जो पैनल हाईकमान को भेजा गया था, उसमें कुरुक्षेत्र सीट से पहले नंबर पर नायब सिंह सैनी का ही नाम था लेकिन पिछले दो दिनों के दौरान हरियाणा में BJP-JJP का गठजोड़ टूटने और CM चेहरा बदल जाने के बाद अब कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कैंडिडेट के लिए नए सिरे से मशक्कत करनी होगी। इसी वजह से पार्टी ने फिलहाल इस सीट को होल्ड कर लिया है।

Back to top button