हरियाणा

भाजपा ने ही किया किसानों का भला – राजबीर कबीरपंथी

सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – भाजपा के वरिष्ठ नेता राजबीर कबीरपंथी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ-साथ किसानों का भी भला किया है। भाजपा राज में किसान वर्ग खुशहाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल से देश-प्रदेश की जनता पूरी तरह से खुश है। वह तरावड़ी नगरपालिका परिसर के पास बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोगों के विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई हैं, जिसका आमजन को फायदा पहुंच रहा है। राजबीर कबीरपंथी ने कहा कि आने वाले चुनावों में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभालेंगे। देश-प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की नीतियों पर खरा विश्वास है।

Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त
Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त

जनता अच्छी तरह से जानती है पिछली पार्टियों ने देश-प्रदेश के लिए क्या क्या किया और अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्या-क्या हुआ। देश-प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि देश का विकास केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। आने वाले चुनावों में भाजपा सत्ता पर काबिज होगी।

KMP Expressway
KMP Expressway पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल दरों में हुई बढ़ोत्तरी 

Back to top button