BJP is getting lead in Gujarat
सत्यखबर, अहमदाबाद
गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा एकतरफा बढ़त लेकर 145 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 25 और आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इधर, निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स के खाते में 4 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। गुजरात में आज सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती के बाद EVM से काउंटिंग शुरू हुई थी। BJP is getting lead in Gujarat
बड़ी सीटों में जामनगर से भाजपा की रीवाबा ने दोबारा बढ़त बना ली है। वहीं, अहमदाबाद से CM भूपेंद्र पटेल लगातार आगे चल रहे हैं। सेकेंड राउंड के बाद वीरमगाम से भाजपा के हार्दिक पटेल ने भी बढ़त बना ली है। वे पहले राउंड में पीछे चल रहे थे। AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी भी लीड बनाए हुए हैं। भाजपा की लीड को देखते हुए पार्टी समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया है।
जानिए ये भी…
Also check these links:
जानिए 8 दिसंबर का राशिफल, किस राशि की होगी प्रगति और किसमें होगी आत्मविश्वास की कमी
नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई और सरकार से मांगा यह रिकॉर्ड
महाकाल मंदिर समिति करेगी एक करोड़ के मानहानि का मुकदमा,जानिए किस पर और क्यों
वीरमगाम में हार्दिक पटेल ने AAP के अमर सिंह ठाकोर पर बढ़त बना ली है। पहले राउंड में वे पीछे चल रहे थे। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि भाजपा 135 से 145 सीटे जीतेगी।
मोरबी में भाजपा के कांतिलाल अमृतिया आगे चल रहे हैं। वे ब्रिज हादसे के समय लोगों को बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। जिले की तीनों सीटों मोरबी, टंकारा और वांकानेर पर भाजपा आगे है।
भावनगर (पश्चिम) से राज्य के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी पीछे चल रहे हैं। BJP is getting lead in Gujarat
खंभालिया सीट पर AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी ने बढ़त बना ली है। यहां भाजपा दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
सूरत के कतारगाम से AAP के गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं। वहां भाजपा-कांग्रेस और AAP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
मजुरा से गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संधवी आगे हैं। यहां फिलहाल दूसरे नंबर पर कांग्रेस कैंडिडेट है।
कुतियाणा में लेडी डॉन संतोकबेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा आगे चल रहे हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
देश की पांच बड़ी एजेंसियों ने भी गुजरात में 5 दिसंबर को सेकेंड फेज के चुनाव के बाद एग्जिट पोल किए थे। इन सभी में 27 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा रिकॉर्ड 7वीं बार भी सरकार बनाती दिख रही है। नीचे दिए ग्राफिक में आप पांचों पोल्स का महापोल देख सकते हैं…
Aluminium heat sink scrap recycling Aluminium recycling equipment maintenance Metal recovery and repurposing