सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : BJP Mahila Morcha reaches office to discuss municipal elections
शनिवार को पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक सरपंच सुंदर लाल यादव के कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव, प्रदेश सचिव हेमलता तंवर के साथ मानेसर मण्डल महिला मोर्चा की अध्यक्ष हेमलता यादव, आईटी सेल महिला मोर्चा गुरुग्राम की जिला प्रमुख सारिका चंद्रा पहुंचे।
सरपंच सुंदर लाल ने सभी पदाधिकारियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान निकट भविष्य में होने वाले मानेसर नगर निगम के चुनाव पर भी चर्चा की गई। मानेसर नगर निगम एवं गुरुग्राम नगर के होने वाले चुनाव में किस तरह से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाये, इस विषय पर भी चर्चा हुई। क्षेत्र वासियों ने भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को भी आश्वस्त किया कि नगर निगम में कमल ही खिलेगा ।
also read:
गर्भवती महिला की एक गलती से हो गया इतना बड़ा काम
दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस वे इतने दिन के लिए रहेगा बंद,जानिए क्यों
वहीं महिला पदाधिकारियों को अपनी चुनाव की तैयारियों में यादव ने कहा कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में वे काफी समय से जनता के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जनता को भाजपा के पक्ष में रहने के लिए जागरुक किया गया है। पार्टी जिला कार्यकारिणी के साथ विधायक सत्यप्रकाश जरावता के दिशा-निर्देशों पर उन्होंने कई कार्यक्रम चलाकर लोगों को जोडऩे का काम किया है। क्षेत्र में जनहित के कार्यों को लगातार किया जा रहा है। सड़कें, पानी, सीवरेज समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं के लिए विधायक की ओर से कार्यों को पूरा किया है। स्कूलों को अपग्रेड कराकर बच्चों को सहूलियत दी है। उन्होंने कहा कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का मजबूत ग्राउंड तैयार है। जनता का रुख भाजपा की तरफ ही है। इसमें कोई दोराय नहीं कि आने वाले निगम चुनाव में कमल ही खिलेगा और लोग विकास के लिए भाजपा का मेयर चुनेंगे। इस अवसर पर लक्ष्मण सरपंच नखडोला, दयाराम चेयरमैन, रमेश यादव, नरेश यादव, विनोद यादव, दीपक यादव, शशि यादव, संजय यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। BJP Mahila Morcha reaches office to discuss municipal elections
Aluminium scrap reselling Aluminium casting recycling Metal scrap reutilization
[url=http://tadalafilstd.online/]20mg cialis cheap[/url]