हरियाणा

भाजपा के नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे  

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :

भारतीय जनता पार्टी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस बार 400 पर सीटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के तीसरे प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कर्मठ कार्यकर्ता पूरी लगन मेहनत जी-जान से लगा हुआ है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश सहसंयोजक सरपंच सुंदरलाल यादव का। बुधवार शाम उन्होंने नए गुरुग्राम की करीब 100 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी के साथ अपने कार्यालय पर बैठक की। इस बैठक में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने पिछली सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन में वोट की अपील करी। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में हम बैठे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश का भविष्य बताया है। यह क्षेत्र पूरे देश में सबसे अग्रणी रहेगा, यहां पर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। जिस दूरी को तय करने के लिए घंटे का समय लगता था। आप कल्पना कर सकते हो 10 से 15 मिनट में वह दूरी तय की जा सकती है। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार की देन है। सुंदरलाल यादव ने कहा कि मुझे नए गुरुग्राम के मेरे परिवार पर पूरा भरोसा है। मेरा परिवार भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। आने वाली 25 मई को पूरा नया गुरुग्राम भारतीय जनता पार्टी को वोट करेगा। यह वोट देश के उज्जवल और विकसित भविष्य को हासिल करने के लिए हमारा सहयोग होगा। हमारे देश में 2014 से पहले जो स्थिति थी उसे पूरा देश वाकिफ है। आज किसी भी रेडियो चैनल या किसी भी फोन कॉल से हमें यह नहीं बताया जाता है की लावारिस वस्तु बंब हो सकती है। यह हमारे एक वोट की ताकत है। इस वोट की ताकत से ही यह स्थिति बदली है आज पूरा देश नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहता है। कुछ लुटेरों ने एक ठगबंधन बनाया है। इस ठगबंधन की अब तक रणनीति तैयार नहीं हो पाई है। ऐसे में हम अपना वोट कैसे उसे ठगबंधन को दे सकते हैं अभी तक यह नहीं पता कि उसमें प्रधानमंत्री कौन बनेगा। क्या वह दो-दो महीने प्रधानमंत्री बनकर देश को चलाएंगे। आपको सोच विचार कर वोट का प्रयोग करना है। मैं अपने सभी साथियों से अपील करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल के निशान पर वोट दे। इस मौके पर कई गांवों के सरपंच, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और सोसायटियों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Back to top button