ताजा समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा के 18 जगह पर ईडी की रेड

सत्य खबर, चंडीगढ़।

केंद्रीय जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी ) ने हरियाणा समेत पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कई जिलों में रेड की है। ईडी ने पंजाब, हरियाणा के लगभग 18 और हिमाचल के सोलन जिले में रेड की है।

Manish Sisodia का PM मोदी से तीखा सवाल—आखिर क्यों हुआ पाकिस्तान से अचानक संघर्षविराम?
Manish Sisodia का PM मोदी से तीखा सवाल—आखिर क्यों हुआ पाकिस्तान से अचानक संघर्षविराम?

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग (HUDA) से जुड़ा करप्शन का यह मामला है। जिसमें ईडी ने कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक ईडी डेढ़ दर्जन लोकेशन पर सर्च कर रही है। इसमें चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली सहित अन्य इलाके शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक गलत तरीके से करोड़ों रुपए रिफंड लेने का ये मामला है। साल 2015 से 2019 के बीच फर्जीवाड़ा किया गया था। हरियाणा के कई रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी और अधिकारी मामले में रडार पर हैं।

IPL 2025 new schedule: नए शेड्यूल ने बदला खेल का नक्शा! फाइनल की तारीख ने बढ़ाई धड़कनें
IPL 2025 new schedule: नए शेड्यूल ने बदला खेल का नक्शा! फाइनल की तारीख ने बढ़ाई धड़कनें

इस मामले के तार हिमाचल से भी जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक हिमाचल के सोलन और बद्दी लोकेशन में भी सर्च चल रही है। कई सरकारी अधिकारियों और कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियों समेत प्राइवेट लोगों की लोकेशन पर ईडी की कार्रवाई जारी है।

Back to top button