राष्‍ट्रीय

हरियाणा की लेडी डाक्टर ने अपने पति कस्टम अधिकारी पर लगाए गर्लफे्रंड रखने के आरोप

सत्य खबर, फरीदाबाद ।

फरीदाबाद में लेडी डॉक्टर ने मुंबई के कस्टम अधिकारी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लेडी डॉक्टर ने कहा कि शादी के बाद भी उसके पति ने कई गर्लफ्रेंड बना रखी हैं। वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। छोटी हाइट को लेकर उसका मजाक बनाया जाता है। दूसरों के साथ खड़ी कर इंच टेप से उसकी हाइट नापी जाती है।

उसने इस बारे में महिला पुलिस थाने को शिकायत दी। जिसके बाद अधिकारी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकाने समेत कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

लेडी डॉक्टर ने कहा कि वह फरीदाबाद में रहती है। 2 जून 2017 को उसकी शादी उत्तराखंड के देहरादून में रहने वाले व्यक्ति से हुई। उसका पति मुंबई में कस्टम अधिकारी है। शादी में 25 लाख खर्च किए। सोने-चांदी के गहने दिए।

AMCA: भारत की स्वदेशी स्टील्थ तकनीक! बड़े पैमाने पर निर्माण से भारत का एयरोस्पेस क्षेत्र मजबूत
AMCA: भारत की स्वदेशी स्टील्थ तकनीक! बड़े पैमाने पर निर्माण से भारत का एयरोस्पेस क्षेत्र मजबूत

महिला डॉक्टर ने कहा कि शादी के बाद उसका पति और ससुराल के दूसरे सदस्य उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार उसे पति तो कभी देवरानी के साथ खड़ा कर इंचटेप से नापा जाता। फिर जलील किया जाता कि तेरी हाइट बहुत कम है। तू बहुत पतली है, तू इस घर के लायक नहीं है।

लेडी डॉक्टर ने कहा कि शादी के एक साल बाद उसने बेटी को जन्म दिया। यह देखकर ससुराल में मातम छा गया। बेटी पैदा होने से कोई खुश नहीं था। वे मुझे प्रताड़ित करने लगे कि हमें बेटा चाहिए था, तूने बेटी पैदा कर दी। शारीरिक-मानसिक रूप से परेशान करने लगे। भूखा-प्यासा बाथरुम में बंद करके रखते थे।

लेडी डॉक्टर ने कहा कि परेशान होकर उसने एक बार पुलिस को शिकायत कर दी। इसका पता चलते ही पति ने अपनी ही एक गर्लफ्रेंड को 3 लड़कों के साथ भेज दिया। उन्होंने मुझे डराया-धमकाया और प्रताड़ित किया। हम 6 साल साथ रहे लेकिन पति-पत्नी जैसे संबंध नहीं रहे।

लेडी डॉक्टर ने कहा कि 30 नवंबर 2023 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। ससुराल वाले बेटी की भी देखभाल नहीं करते थे। मासूम बेटी के पालन-पोषण के लिए उसे अपनी सरकारी नौकरी तक छोड़नी पड़ी। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

Bihar Assembly Elections: कांग्रेस और राजद के बीच सस्पेंस! बिहार विधानसभा चुनाव में किसका होगा राज?
Bihar Assembly Elections: कांग्रेस और राजद के बीच सस्पेंस! बिहार विधानसभा चुनाव में किसका होगा राज?

लेडी डॉक्टर ने कहा कि फरीदाबाद महिला थाने में शिकायत के बाद 2 अप्रैल को FIR दर्ज की गई। 4 अप्रैल को मजिस्ट्रेट के आगे बयान होने के बावजूद पुलिस उसे कभी अस्पताल तो कभी थाने घुमाती रही।

Back to top button