सत्य खबर, समालखा
समालखा थाना क्षेत्र के गांव पावटी में रास्ते को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। युवक ने कस्सी मारकर अपने ताऊ का सिर फोड़ दिया। आसपास के लोगों ने घायल को बचाया। पीड़ित की शिकायत पर समालखा पुलिस ने पति-पत्नी और उनके बेटे पर 5 धाराओं में केस दर्ज किया है।
पावटी गांव के सतबीर ने बताया कि वह गांव के प्लॉट पर मकान बना रहे हैं। इस प्लॉट का बंटवारा उनके व उनके भाई रणधीर के बीच हुआ था। उनका हिस्सा पीछे की तरफ है। सोमवार को वह मकान में काम करा रहे थे। तभी रणधीर अपने लड़के संदीप के साथ आया और रास्ते को लेकर गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की। संदीप ने प्लॉट पर रखी कस्सी उठाकर सिर में मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए परिजन आये तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके सिर में टांके लगे हैं। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में है।
Aluminum recycling systems Aluminium scrap slag processing Scrap metal reprocessing facilities