By changing religion, the doctor married the mother of two children.
सत्य खबर, अंबाला
अंबाला जिले में डॉक्टर पति की हरकतों से तंग महिला ने हरियाणा राज्य महिला आयोग में शिकायत देकर न्याय मांगा है। महिला डॉक्टर ने कहा कि उसका पति अस्पताल की स्टाफ नर्स को लेकर फरार हो गया था। दोनों ने दूसरी शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपना लिया। 2 साल बाद वापस लौटे पति ने धोखाधड़ी से उसकी सारी संपत्ति हड़प ली।महिला आयोग की चेयरपर्सन ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महेश नगर थाना पुलिस को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।By changing religion, the doctor married the mother of two children.
ALSO READ:
2 अक्टूबर का राशिफल: इन राशि वालों को सावधानी से चलाना होगा वाहन
शादी के बाद ही दूसरी महिलाओं के संपर्क में रहा पति
अंबाला कैंट के महेश नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल की महिला डॉक्टर ने बताया कि उसकी 42 साल पहले डॉक्टर से शादी हुई थी। उसका एक बेटा MBBS, DPM- साइकेट्री है। छोटे बेटा भी डॉक्टर था, जिसकी 2 अगस्त 2020 को कोविड-19 से मौत हो गई थी। पति ने उनसे कभी प्यार नहीं किया। शादी के कुछ समय बाद ही दूसरी महिलाओं के संपर्क में रहने लगा था। विरोध करने पर गाली-गलौज करता था।
2 बच्चों की मां स्टाफ नर्स के साथ फरार हुआ
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 1998 में उसका पति अस्पताल की स्टाफ नर्स (2 बच्चों की मां) के साथ अवैध संबंध बनाने लगा। इस वजह से वह उस पर तलाक देने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन उसने साइन नहीं किए। करीब 1 साल तक चले झगड़े के बाद पति स्टाफ नर्स के साथ फरार हो गया। इतना ही नहीं, तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया।
ALSO READ:
हरियाणा में आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम,जानिए अपने शहर का रेट
2 वर्ष बाद लौटा वापस, सोचा सब ठीक हो जाएगा
पीड़िता ने बताया कि उसके पति के छोड़ जाने के बाद वह अपने पेशे पर कम और दोनों बच्चों की परवरिश में ज्यादा समय दे रही थी। ससुराल वालों का भी सहयोग नहीं मिला। 2 साल बाद उसका पति फिर वापस लौट आया। उसने सोचा कि सुधर गया होगा और अपना घर बसाना चाहता होगा, लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि वह घर बसाने नहीं, बल्कि पूरी संपत्ति हड़पने के लिए आया है।By changing religion, the doctor married the mother of two children.
डॉक्टर पति ने नौकरानी को दिए स्पर्म
पीड़िता ने बताया कि उसकी नौकरानी को बच्चे पैदा नहीं होते थे तो पति नौकरानी को जालंधर के एक हेल्थ केयर सेंटर पर लेकर गया था। वहां उसके पति ने IVF द्वारा बच्चा पैदा करने के लिए अपने शुक्राणु दिए। आरोप लगाया कि पति ने खुद को नौकरानी का पति बताया था। पता लगने पर जब उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी। पति IVF के फॉर्म पर साइन करने का दबाव बनाने लगा। जब उसने मना कर दिया तो तलाक के लिए दबाव डालने लगा।
ALSO READ:
देश छोड़कर जाने लगे रूसी नागरिक, जानिए वजह
फर्जी साइन करके हड़पी संपत्ति
शिकायतकर्ता पीड़िता ने बताया कि पति ने उसके फर्जी साइन करके सभी बैंक खातों से रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली और उन्हें जानकारी तक नहीं मिली। पति ने SBI अंबाला सिटी में उसकी सारी संपत्ति गिरवी रखी है। बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से झूठे दस्तावेज तैयार किए। गुरुग्राम में भवन निर्माण के लिए भारी भरकम कर्ज लिया। 92 वर्षीय सास भी शादी में दिए गहने वापस देने का दबाव बना रही है। जुलाई 2021 में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस की मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई।By changing religion, the doctor married the mother of two children.
Scrap aluminium upgrading Scrap aluminium business opportunities Metal scrap yard recycling