सत्य खबर । चंडीगढ़
एक तरफ पंजाब व हरियाणा के किसान दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आंदोलन को लेकर सियासी बयानबाजी भी जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के बीच शनिवार को एक बार फिर बयानबाजी हुई। कैप्टन ने मनोहर लाल को झूठा तक कह दिया। इस पर हरियाणा सीएम के पर्सनल सेक्रेटरी अभिमन्यु सिंह ने सोशल मीडिया पर कॉल रिकॉर्ड पोस्ट कर दिया।
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार दोपहर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल पर फोन लगाए जाने के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाया था।
किसानों के आंदोलन में पुलिस की सख्ती को लेकर हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर मनोहर लाल ने कहा था कि उन्होंने पंजाब के सीएम अमरेंद्र सिंह से चर्चा करने के लिए कई बार उन्हें फोन लगाया था। लेकिन, वहां से कोई जवाब नहीं मिला।
इस पर अमरेंद्र ने कहा था- हरियाणा के सीएम झूठ बोल रहे हैं कि उन्होंने कॉल किया व मैंने उन्हें जवाब नहीं दिया। उन्होंने हमारे किसानों के साथ ठीक नहीं किया। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अब अगर वे 10 बार भी कॉल करेंगे, तो मैं उनसे बात नहीं करूंगा।
मनोहर लाल के सेक्रेटरी ने कहा- स्टाफ आपको जानकारी नहीं देता
इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब हरियाणा के सीएम के पर्सनल सेक्रेटरी ने सोशल मीडिया पर फोन कॉल का रिकॉर्ड ही जारी कर दिया। अभिमन्यु ने लिखा- शायद आपका पर्सनल स्टाफ आपको ऑफिशियल कॉल्स की जानकारी नहीं देता।
अनिल विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कही इतनी बड़ी बात
उधर, आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली बॉर्डर (सिंघु और टीकरी) पर डटे हैं। सिंघु पर शुक्रवार को हुए संघर्ष के बाद सरकार ने किसानों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत दे दी। दिल्ली सरकार ने कहा कि किसान बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड पर प्रदर्शन कर सकते हैं। सरकार की इजाजत के बाद भी किसानों ने दिल्ली में एंट्री से इनकार कर दिया।
किसानों का कहना है कि वे दिल्ली को घेरने आए हैं, न कि दिल्ली में घिर जाने के लिए। एक किसान ने कहा कि हमारे पास 6 महीने का राशन है। किसानों के खिलाफ बने काले कृषि कानूनों से मुक्ति के बाद ही वापस जाएंगे।
Aluminium scrap regulatory compliance Aluminium scrap profiling Metal scrap repurposing plant