Category: ताजा समाचार

  • डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर मांगी 4 लाख की रंगदारी

    डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर मांगी 4 लाख की रंगदारी

    डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर मांगी 4 लाख की रंगदारी

    रेवाड़ी- शहर के सेक्टर चार निवासी डॉ आशीष को फोन पर धमकी देकर 4 लाख रूपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है . और पैसे ना भेजने की सूरत में जान से मार देने की बात कहीं गई है. फोन कॉल के बाद घबराएं डॉ आशीष इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी है .जिसके बाद पुलिस ने डॉ को सुरक्षा मुहिया कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है .

    शहर की शिव कालोनी निवासी डॉ. आशीष वर्तमान में सेक्टर-चार में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं और गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर उनकी मां रेणू शर्मा के पास किसी व्यक्ति का फोन आया और डॉ आशीष के बारे में पूछा। किसी मरीज का फोन समझ कर उन्होंने कॉल करने वाले को डॉ. आशीष के मोबाइल नंबर दे दिए। कुछ देर बाद बदमाश ने डॉ. आशीष को कॉल किया और चार लाख रुपये देने की मांग कर धमकी दी। बदमाश ने कहा कि पैसे आनलाइन भेजने हैं। इस बारे में यदि पुलिस को सूचना दी तो परिवार का एक सदस्य कम हो जाएगा। इसे कोई मेडिकल डील मत समझना चार लाख रुपये जमा कर देना।

    सुचना मिलने के बाद एसएचओ मॉडल टाउन बिजेंद्र कुमार और सीआईए इंचार्ज विद्यासागर मौके पर पहुँचे और तफ्तीश शुरू की. पुलिस ने फिलहाल शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जिस नम्बर से फोन कॉल आई है उस नम्बर की डिटेल्स निकाली जा रही है.

  • एनजीटी की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए बार कोड सिस्टम से होगी अस्पतालों की निगरानी

    एनजीटी की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए बार कोड सिस्टम से होगी अस्पतालों की निगरानी

    एनजीटी की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए बार कोड सिस्टम से होगी अस्पतालों की निगरानी

    बार कोड सिस्टम से होगी अस्पतालों की निगरानी,
    एनजीटी द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को 31 जुलाई तक अस्पताल संचालक करें पूरा , सभी अस्पतालों को 15 सितंबर तक बार कोड सिस्टम अपनाना होगा .
    एनजीटी की द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का ठीक तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है . जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने सबंधित अधिकारीयों को गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा की रेवाड़ी जिले में 227 अस्पतालों में से 30 अस्पताल अभी ऐसे है जिन्होंने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अधिकृत प्रमाण पत्र नहीं लिया है। ऐसे अस्पताल 31 जुलाई तक प्रदूषण बोर्ड से ऑथराईजेशन सर्टिफिकेट ले लें, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को 15 सितंबर तक बार कोड सिस्टम अपनाना है ताकि ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो सकें। उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में बैड की व्यवस्था है उस अस्पताल के संचालक अस्पतालों में 30 सितंबर तक ट्रीटमेंट प्लांट लगाएं।

    उपायुक्त ने नगर परिषद व एचएसआईआईडीसी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 सितंबर तक डोर-टू-डोर सोलिड वेस्ट कलैक्शन का कार्य करें, शहर के सभी पार्को में 30 सितंबर तक गीला कूड़ा के ट्रीटमेंट की योजना बनाएं , उन्होंने कहा कि पार्को में वृक्षों से गिरने वाले पत्तो के लिए पार्को में ही कम्पोस्ट साईट तैयार करें . प्लास्टिक वेस्ट मैटिरियल के बारें में उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक वेस्ट प्लास्टिक मैटिरियल की स्टोरेज का प्रबंध करें।

    उपायुक्त ने कहा कि गांवों में जितने भी पुराने तालाब है उनको ठीक कर उनमें बरसात का पानी स्टोर करें ताकि भूमि जल-स्तर ऊंचा हो सकें। उन्होंने बायोमैडिकल वेस्ट के बारे में सीएमओ व आईएमए को भी निर्देश दिए।
    बैठक में डीसी ने बताया गया कि पर्यावरण विभाग द्वारा गठित टीम जिसमें सीएमओ, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता, नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी व प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी शामिल है, यह टीम निरंतर निरीक्षण करें।

    इस मौके पर एडीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार, सीटीएम संजीव कुमार, डीएसपी अमित भाटिया, ईओ एमसी विजयपाल, सीएमओ सुशील माही, ईओ एचएसआईआईडीसी, नगरपालिका धारूहेड़ा व बावल के सचिव समयपाल, प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • कोरोना हेल्थ बुलेटिन: आज 59 नए मिले, 79 हुए ठीक

    रेवाड़ी जिले में लोगों की लापरवाही सब पर भारी पड़ रही है . लापरवाही के कारण जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 1200 के आंकड़े को पार कर गई है . हाँलाकि राहत की बात ये है की जिले में मरीजों का रिकवरी रेट बहुत अच्छा है . अभीतक मिले मरीजों में से 798 मरीज स्वस्थ होकर वपिस घर लौट चुके है.

    आपको बता दें की अभीतक जिले से 13486 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1211 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 798 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 405 एक्टिव केस रह गए हैं और 11346 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है जबकि शेष 929 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
    जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 405 एक्टिव केस हैं, इनमें 7 विभिन्न अस्पतालों में व 54 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 344 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

    सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 59 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 38 रेवाड़ी शहर, 12 धारूहेडा, 3 बावल तथा एक-एक राजावास, बव्वा, करनावास, झाड़ौदा, नाहड़ व भाड़ावास से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को जिले में 79 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 41 रेवाडी शहर, 30 धारूहेड़ा, 5 रालियावास तथा एक-एक कारौली, पाली व गोपालपुर गाजी से संबंधित हैं।

  • 12th Result : टॉप-10 रही छात्राओं को किया डीसी ने सम्मानित

    12th Result : टॉप-10 रही छात्राओं को किया डीसी ने सम्मानित

    12th Result : टॉप-10 रही छात्राओं को किया डीसी ने सम्मानित

    रेवाड़ी, 22 जुलाई। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने आज जिला सचिवालय सभागार में रेवाड़ी जिला की बारहवीं कक्षा में टॉप-10 में रही छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
    उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने शिक्षकगण व विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करके यह साबित कर दिया है कि वे किसी से भी कम नहीं है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की छात्राओं ने प्रदेशभर में रेवाड़ी का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि जिले की होनहार बेटियों ने अपनी काबलियत एक बार फिर से साबित की है। उन्होंने कहा कि किसी भी मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है और इन छात्राओं में यह दिखाई देता है। डीसी ने कहा कि इन छात्राओं का भविष्य में जो लक्ष्य है वह पूूरा हो।
    डीसी ने कहा कि बारहवीं कक्षा के परिणाम में टॉप टेन की सूची में जिस तरह से यहां की बेटियों ने अपना दम दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि छात्रों व शिक्षकों की मेहनत की बदौलत ही बारहवीं कक्षा का बेहतर परिणाम आया हैं। उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास बहुत ही सार्थक रहे हैं। उन्होने कहा कि आज बच्चों को मार्गदर्शन की जरूरत है और इस प्रकार लग्न और मेहनत से बच्चों को मार्गदर्शन मिलता रहा तो हमारे जिला के बच्चें और अधिक मेहनत करेंगें।
    एडीसी राहुल हुड्डïा ने इस अवसर पर कहा कि अक्सर अभिभावकों के दिमाग में यह रहता है कि सरकारी संस्थान का परिणाम अच्छा नहीं रहता लेकिन इन छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि सरकारी संस्थान भी कम नहीं है। यदि पढ़ाई लगन के साथ जारी रखे तो लक्ष्य प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।
    इस अवसर पर आई हुई सभी टॉप-10 छात्राओं ने अपने लक्ष्य उपायुक्त को बताएं जिनमें दो छात्राओं ने आईएएस बनने की इच्छा जताई है।

    इन छात्राओं ने किया टॉप-10 में स्थान हासिल :
    बारहवीं कक्षा में 500 अंक में से राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर की भावना यादव ने विज्ञान संकाय में 496 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है वहीं पीजीएम वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय भैरमपुर भडग़ी की बबिता ने वाणिज्य संकाय में 495 अंक व राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय जाडरा की वर्षा ने कला संकाय में 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। एमबी वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय गुडियानी की नेहा कुमारी ने विज्ञान संकाय में 493, एमबी वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय गुडियानी की अंजलि ने विज्ञान संकाय में 492, भारती इंटरनेशनल स्कूल बोडिया कमालपुर की प्राची शर्मा ने विज्ञान संकाय में 492, न्यू एरा वल्र्ड स्कूल गुडियानी की तनिका ने विज्ञान संकाय में 491, एसएसआरबीआर सीनियर सकैण्डरी स्कूल बासदूधा की किरन ने कला संकाय में 491, न्यू एरा वल्र्ड स्कूल गुडियानी की रक्षा यादव ने विज्ञान संकाय में 489 व एसकेजी सीनियर सकैण्डरी स्कूूल भाकली की मुस्कान ने वणिज्य संकाय में 488 अंक प्राप्त कर टॉप-10 में स्थान हासिल किया है।

  • कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 22 जुलाई 2020  बुधवार को 46 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 10 हुए ठीक

    कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 22 जुलाई 2020 बुधवार को 46 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 10 हुए ठीक

    कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 22 जुलाई 2020  बुधवार को 46 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 10 हुए ठीक

    रेवाड़ी, 22 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 12587 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1152 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 719 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 425 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 10240 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 1195 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
    जिलाभर में 78 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 425 एक्टिव केस हैं, इनमें 15 विभिन्न अस्पतालों में व 59 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 351 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
    सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 46 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 25 रेवाड़ी शहर, 5 धारूहेडा, 4 बावल, तीन-तीन पीथनवास व बव्वा, दो नाहड़ तथा एक-एक भैरमपुर, जोनियावास, लिलोढ़ व तलवाना से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में 10 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 6 रेवाडी शहर, दो धनौरा तथा एक-एक गोकलगढ व राजावास से संबंधित हैं।
    जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
    इन नंबरों पर लें मदद
    जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

  • कोरोना के टैस्ट कराने वालों को रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार

    कोरोना के टैस्ट कराने वालों को रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार

    कोरोना के टैस्ट कराने वालों को रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार

    रेवाड़ी, 22 जुलाई। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोरोना के टैस्ट कराने वाले लोगों को उनकी रिपोर्ट संबंधित मैडिकल ऑफिसर व लिंक https://gmdahrheal.in/checkreport/  के माध्यम के अलावा व्हट्सअप पर भी दें, ताकि टैस्ट कराने वाले लोगों को अपनी रिपोर्ट के लिए परेशान न होना पड़े।
    उपायुक्त यशेन्द्र सिंह बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में कोविड मैनेजमेंट की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई जाए तथा सही ढग़ से कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले में इस समय दो डेडिकेट कोविड केयर सैंटर बनाए गए है जिसमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में महिलाओं के लिए खरखड़ा कॉलेज में पुरूषों के लिए बनाया गया है। इन केन्द्रों में सफाई व अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यदि कोई पॉजिटिव केस की हालत ठीक नहीं है तो उसे समय रहते हुए रेफर करें। उन्होंने बताया कि कोई भी केस पॉजिटिव पाया जाता है तो उससे घृणा न करें, उसे आईसोलेशन में रखकर उसकी देखभाल करें।
    गौरतलब है कि जिला कोविड मैनेजमेंट टीमों का गठन किया गया है, जो मॉनिटरिंग व देखभाल का कार्य कर रही है कोविड मैनेजमेंट टीम के ओवरऑल इंचार्ज एडीसी रेवाड़ी राहुल हुड्ïडा है। चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, प्राईवेट अस्पताल में बेड प्रबंधन, वेंटिलेटर्स प्रबंधन, आईसीयू मैकरो प्रबंधन, जरूरत के अनुसार प्राईवेट अस्पतालों में बैड प्रबंधन, विभिन्न सुविधाओं के लिए साईट का चयन करने आदि के लिए एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एमई नप रेवाड़ी अजय सिक्का व एसएमओ डा. अशोक रंगा की टीम बनाई गई है।
    कांटेक्ट ट्रेसिंग व इसके अपडेशन, रेपिड रिस्पांस टीम द्वारा पीएचसी की मॉनिटरिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग थ्रू आर आर टी, कॉन्टैक्ट ट्रैंसिंग के लिए आर आर टी को जरूरत के अनुसार इक्वेपमेट उपलब्ध कराना, कांटेक्ट ट्रेसिंग डाटा कंपाईलेशन, हाई रिस्क सैंपलिंग, पोर्टल पर कांटेक्ट टे्रसिंग डाटा अपडेट करने आदि के लिए एसपी रेवाड़ी नाजनीन भसीन, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, डीटीपी रेवाड़ी नीलम शर्मा, ईओ वक्फ बोर्ड फारूख, उप सिविल सर्जन, डॉ टी सी तंवर व एडीआईओ रेवाड़ी सुनील कुमार की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
      एंबुलेंस फ्लीट मैनेजमेंट के लिए जी एम रोडवेज रेवाड़ी नवीन शर्मा व उप सिविल सर्जन लाल सिंह की टीम गठित की गई है। समय पर डाटा अपडेशन व टेस्टिंग लैब के साथ तालमेल बनाने, कंफर्म केसों की पुष्टिï करना, प्रतिदिन बुलेटिन जारी करने के लिए एसडीएम बावल रविंद्र कुमार, एमओ रेवाड़ी डॉ रेणु बसंल व उप सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार की टीम को  जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    केसों को अस्पताल भेजने, होम आईसोलेशन व अनपेड क्वारंटीन मरीजों के स्वास्थ्य की प्रतिदिन जानकारी लेने के लिए सीईओ जिला परिषद उदय सिंह देशवाल, एमओ डॉ संजय, नायब तहसीलदार अंडर ट्रेनिंग नरेंद्र सिंह व निशा तंवर की टीम गठित की गई है। प्रतिदिन सरकारी व अनपेड सुविधाएं जिनमें सीसीसी, डीसीएचसी व डीसीएच फैसेलिटी मैनेजमेंट, पेड आईसोलेशन फैसेलिटी के साथ तालमेल, व संभावित कोविड पॉजिटिव को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तालमेल बनाए रखने के लिए डीआरओ रेवाड़ी विजय कुमार यादव, डीईटीसी सेल टैक्स रेवाड़ी संजीव राठी, एईटीओ डीईटीसी कार्यालय कश्मीर सिंह, एसएमओ डॉ सुदर्शन पंवार की टीम गठित की गई है। कोविड से पीडि़त मृतक का कोविड प्रोटोकॉल के अनुसारदाह संस्कार के लिए डीएफओ रेवाड़ी सुंदर लाल, ईओ नप रेवाड़ी विजय पाल, एसएमओ डॉ सरबजीत, एचएफएस रघुबीर सिंह व संबंधित बीडीपीओज की टीम का गठन किया गया है।
    बैठक में एडीसी राहुल हुड्डïा, एसडीएम रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार, डीएसपी अमित भाटिया, सीएमओ डॉ सुशील माही, डॉ विजय प्रकाश, डॉ रेनू बंसल, डॉ अशोक रंगा, डॉ दीपक वर्मा, डॉ विक्रम, डॉ टीसी तंवर, जीएम रोडवेज नवीन कुमार शर्मा, एमई अजय सिक्का सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

  • डीएसपी हैडक्वार्टर निकले कोरोना पॉजिटिव

    डीएसपी हैडक्वार्टर निकले कोरोना पॉजिटिव

    डीएसपी हैडक्वार्टर निकले कोरोना पॉजिटिव

    रेवाड़ी डीएसपी हैडक्वार्टर कोरोना पॉजिटिव पाये गए है। शरीर में लक्षण पाये जाने पर डीएसपी ने टेस्ट कराया था। देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को उनके स्टाफ सहित 21 पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए है। इसमें डीएसपी के रीडर, स्टैनो, गनमैन, चालक के अलावा अन्य ब्रांच के कर्मचारी शामिल है। डीएसपी के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
    बता दें कि जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 1128 हो चुकी है। कोरोना की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने चैन तोड़ने के लिए सैंपलिंग भी बढ़ा दी है, लेकिन फिर भी कोरोना की रफ्तार पर ब्रैक नहीं लग पा रहा है। बुधवार को भी कोविड-19 को लेकर डीसी यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौराना कोरोना की रोकथाम को लेकर गहन चिंतन किया गया।

  • 12th Result: विज्ञान संकाय में रेवाड़ी की बेटी भावना हरियाणा टॉपर

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मार्च-2020 में संचालित सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा का परिणाम 80.34 फीसदी रहा है तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 64.83 फीसदी रहा है। परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत बोर्ड द्वारा प्रमाण-पत्र व रिजल्ट डिजीटल लॉकर में सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है, जिसे आवश्यकतानुसार बोर्ड की वैबसाईट से डाउनलोड किया जा सकेगा। इससे परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में परेशानी नहीं होगी।
    इस परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव श्री राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने संयुक्त रूप से आज यहाँ बताया कि परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम आज 21 जुलाई को सायं 5.00 बजे बोर्ड की वेबसाईट http://www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षिक परीक्षा में 86.30 प्रतिशत कामयाब लड़कियों की तुलना में 75.06 प्रतिशत ही लडक़े सफलता प्राप्त कर सके हैं। इस प्रकार लड़कियों ने लडक़ों से 11.24 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता देकर बढ़त हासिल की है।
    बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस परीक्षा में कला संकाय में मनीषा पुत्री श्री मनोज कुमार, रा०व०मा०वि०, सिहमा, महेन्द्रगढ़ की छात्रा ने 500 में से 499 अंक अर्जित करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान पर मोनिका पुत्री श्री अजय कुमार, रा०व०मा०वि०, चमारखेड़ा, हिसार एवं अमनदीप कौर पुत्री श्री पाल सिंह, आदर्श व०मा०वि०, लखुवाणा, सिरसा ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए तथा तृतीय स्थान वर्षा पुत्री श्री आजाद सिंह, रा०व०मा०वि०, जाडऱा, रेवाड़ी ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए।
    वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान पुष्पा पुत्री श्री जोरा सिंह, के०वी०एम० व०मा०वि०, पाई, कैथल एवं संयम पुत्र श्री हरदीप भैयाणा, शारदा व०मा०वि०, फतेहाबाद ने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान अंशु पुत्री श्री विरेन्द्र कुमार, पी०जी०एस०डी०व०मा०वि०, हिसार एवं मुस्कान पुत्री श्री सुरेन्द्र, एस०डी०कन्या महाविद्यालय, नरवाना, जीन्द ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर जसप्रीत सिंह पुत्र श्री अत्तर सिंह,रा०मॉडल संस्कृति व०मा०वि०, इस्माईलाबाद, कुरूक्षेत्र, विशाखा पुत्री श्री विरेन्द्र, एस०डी०कन्या महाविद्यालय, नरवाना, जीन्द, बबीता पुत्री श्री लक्ष्मी नारायण, पी०जी०एम०व०मा०वि०, बहरामपुर भंडग़ी, रेवाड़ी एवं सिमरण पुत्री श्री किशोरी लाल, न्यू सनराईज व०मा०वि०, भूना, फतेहाबाद ने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं।
    विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान पर भावना यादव पुत्री श्री बिजेन्द्र कुमार, रा०व०मा०वि०, बोडिया कमालपुर, रेवाड़ी ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर अमित पुत्र श्री गंगा राम, सरस्वती व०मा०वि०, मिलकपुर-ाा, भिवानी, मोनू कुमारी पुत्री श्री रामचन्द्र, प्रज्ञा व०मा०वि०, भांडवा, चरखी दादरी, श्रुतिका पुत्री श्री जगमेन्द्र, रा०व०मा०वि०, बहौली, कुरूक्षेत्र एवं काजल पुत्री श्री मुकेश, दी हाईटस व०मा०वि०,खुडण, झज्जर ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए तथा तृतीय स्थान पर मुस्कान पुत्री श्री सुनील, ए०आर०ई०डी०व०मा०वि०, डोहका हरिया, चरखी दादरी, सचिन पुत्र श्री कुलदीप शर्मा, सरस्वती व०मा०वि०, पाई, कैथल, संजू पुत्री श्री चन्दन सिंह, स्वीट एंजेल व०मा०वि०, पलवल, मन्दीप कोडान पुत्र श्री सतीश कुमार, महर्षि दयानन्द व०मा०वि०, खुडन, झज्जर एवं स्वेता रानी पुत्री श्री सत्यवीर सिंह, सरस्वती व०मा०वि०, मिलकपुर-ाा, भिवानी ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए।
    अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा में 2,12,693 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,70,881 उत्तीर्ण हुए एवं 32,361 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी है कम्पार्टमेंट की प्रतिशतता 15.21 रही तथा 9,451 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं अनुत्तीर्ण की प्रतिशतता 04.44 रही। इस परीक्षा में 1,12,816 छात्र बैठे थे, जिनमें 84,685 पास हुए तथा 99,877 प्रविष्ठ छात्राओं में से 86,196 पास हुई। उन्होंने आगे बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 79.78 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 80.97 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 79.14 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 82.28 रही है।
    उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 64.83 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 13,060 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 8,467 उत्तीर्ण हुए एवं 3,126 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी है तथा 1,467 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए ।
    बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि लॉकडाउन (कोविड-19 महामारी) से पूर्व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के कुछ विषयों की परीक्षाएं ही संचालित करवाई जा सकी थी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अपनाई गई अंकन नीति अनुसार ही शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा भी सम्पन्न करवाए गए विषयों की परीक्षा के औसत अंकों के आधार पर अंक माने गए हैं तथा तदानुसार ही परिणाम निकाला गया है।
    उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी घोषित हुए परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह बोर्ड की आगामी होने वाली परीक्षा में आंशिक अंक सुधार कर सकता है, जिसके लिए परीक्षार्थी को दो अवसर दिए जाएगें।
    उन्होंने बताया इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के साथ-साथ विद्यालयी परीक्षार्थियों का परिणाम अनुक्रमांक के आधार पर लिया जा सकता है। विद्यालयों द्वारा अपने परीक्षार्थियों का परिणाम यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड भी किया जा सकता है।
    राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पुन: जाँच/पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

  • कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 13 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 38 हुए ठीक

    रेवाड़ी, 21 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 10683 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1106 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 709 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 389 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 9321 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 269 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
    जिलाभर में 72 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 389 एक्टिव केस हैं, इनमें 16 विभिन्न अस्पतालों में व 49 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 324 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
    सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 13 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 10 रेवाड़ी शहर तथा एक-एक खोल, धारूहेड़ा व मसानी से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में 38 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 19 रेवाडी शहर, 16 धारूहेड़ा तथा एक-एक भाकली, हालूहेड़ा व बोहतवास से संबंधित हैं।
    जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

  • सहकारिता विभाग गांव व शहरों में खोलेगा दो हजार रिटेल आउटलेट: सहकारिता मंत्री

    सहकारिता विभाग गांव व शहरों में खोलेगा दो हजार रिटेल आउटलेट: सहकारिता मंत्री
    –आंगनवाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट लर्निंग प्ले वे स्कूलों में बदला जाएगा: डॉ बनवारी लाल
    –मनेठी एम्स के निर्माण में अब कोई अड़चन नहीं:मंत्री
    रेवाड़ी, 20 जुलाई। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने घोषणा की है कि सहकारिता विभाग के माध्यम से गांव व शहरों में 2000 ‘रिटेल आउटलेट’ खोले जाएंगे, जिनमें गांव व शहर का युवा अपनी योग्यता व हुनर के अनुरूप कार्य करेगा व इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। डॉ ने कहा कि ये ‘रिटेल आउटलेट’ मिनी सूपर मार्केट के रूप में कार्य करेंगे तथा इसमें कार्य करने वाले युवाओं को कम से कम दस हजार रूपए का मुनाफा होगा।
    डॉ बनवारी लाल सोमवार को रेवाड़ी जिले के बावल कस्बा में राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार का उद्घाटन करने के उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में एक हजार स्मार्ट प्ले वे स्कूल खोले जाएगें जिनमें 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए गुणवक्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में बने आंगनवाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट लर्निंग प्ले वे स्कूलों में बदला जाएगा तथा एनिमेशन व ऑडियो विजवल के द्वारा शिक्षा दी जाएगी। जिसका उद्देश्य संज्ञानात्मक क्षमताओं को विकसित करना है।
    सहकारिता मंत्री ने कन्या विद्यालय के अध्यापकों व बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इस स्कूल का परिणाम हमेशा अच्छा रहा है तथा यहां से शिक्षा लेने वाले उच्च पदों पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं की अब कमी नहीं है, बच्चें की जिस क्षेत्र में रूचि है वह उस क्षेत्र में जा सकता है।
    डॉ बनवारी लाल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मनेठी (एम्स) के बारे में कहा कि इसके निर्माण की राह में अब कोई रूकावट नहीं है। एम्स निर्माण के लिए जिन लोगों ने पोर्टल पर भूमि अपलोड की है इसके लिए वे बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि जो थोड़ी बहुत समस्याएं है उनका भी हल निकाल लिया जाएगा।
    मंत्री ने कहा कि लोगों केा लाभ पहुंचाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना लागू की गई है ताकि उन्हें ऋण मिलने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों को फसली ऋण जीरो प्रतिशत पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। आमतौर पर फसल ऋण पर ब्याजदर 7 प्रतिशत, जिसमें 3 प्रतिशत केन्द्र सरकार तथा 4 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज में एक लाख करोड़ रुपये कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए रखा गया है, जिसके तहत वेयरहाउस, एग्रो बेस्ड इन्डस्ट्री व अन्य शामिल हैं।
    कोविड-19 के दौरान सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ बनवारी लाल ने कहा कि इस दौरान 16 लाख परिवारों को 4000 से 5000 रुपये तक की वित्तीय सहायता सरकार की ओर से मुहैया करवाई गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 एक वैश्विक आपदा है, किसी देश व प्रदेश की आपदा नहीं है। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करने का आह्वïान किया। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि कोरोना वायरस में लॉकडाउन की वजह से सुस्त हुई अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाकर रखें तथा मुंह को मास्क से ढक़कर रखें ताकि हम कोरोना जैसी महामारी से बच सकें।
    स्कूल के प्राचार्य डॉ अशोक यादव ने मंत्री का स्वागत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों के बारे में कहा कि इस स्कूल की छात्राओं ने प्रतिभा के बल पर पहचान बनाई है। खेल व पढ़ाई में यहां की छात्राओं की विशेष रूचि रही है। हेमन्त चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि जो भी छात्रा दसवीं व बारहवीं कक्षा में इस स्कूल में टॉप रहेगी उन्हें हर वर्ष 5100-5100 रूपए की राशि उनकी तरफ से प्रदान की जाएगी।
    सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने स्कूल के प्रागंण में पौधारोपण करते हुए सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आहवान किया।
    इसके उपरांत सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने बावल क्षेत्र के गांव आसरा का माजरा व नारायणपुर में विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन किया। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के चंहुमुखी विकास के साथ-साथ बावल का भी समग्र विकास हुआ है और आगे भी बावल क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल को शॉल उढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
    इस अवसर पर एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार, नपा के चेयरमैन अमर सिंह महलावत, पूर्व चेयरमैन राजकिशोर चतुर्वेदी, बार एसोसिएशन के प्रधान प्रीतम, कर्मबीर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।