Category: ताजा समाचार

  • जिला प्रशासन ने कॉविड पॉजिटिव क्षेत्रों में घोषित किए कंटेनमेंट जोन

    जिला प्रशासन ने कॉविड पॉजिटिव क्षेत्रों में घोषित किए कंटेनमेंट जोन

    जिला प्रशासन ने कॉविड पॉजिटिव क्षेत्रों में घोषित किए कंटेनमेंट जोन

    रेवाड़ी, 13 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व महामारी अधिनियम 1897 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए गांव टहना दिपालपुर, राजावास, चौधरीवाड़ा, शिव कॉलोनी रेवाड़ी, सेक्टर-3, मधु विहार, कायस्थवाड़ा, सेक्टर-1, कृष्णा नगर, नई आबादी, पुराना हाउसिंग बोर्ड, जसवंत नगर, आदर्श नगर, कटला बाजार, एमटूके सोसायटी टावर-जी व एफ धारूहेड़ा, सेक्टर-6 धारूहेड़ा, निरंजन कॉलोनी धारूहेड़ा (सभी 8 अगस्त तक प्रस्तावित) को कंटेमेन्ट जोन घोषित किया है। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में आने वाले सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। होम आइसोलेट किए गए पीडि़त व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी सलाह की अनुपालना करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग की सलाह न मानने पर आरोपी के विरूद्घ केस दर्ज करते हुए प्रशासन द्वारा बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।

    जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने सावधानी के तौर टहना दिपालपुर, राजावास, चौधरीवाड़ा, शिव कॉलोनी रेवाड़ी, सेक्टर-3, मधु विहार, कायस्थवाड़ा, सेक्टर-1, कृष्णा नगर, नई आबादी, पुराना हाउसिंग बोर्ड, जसवंत नगर, आदर्श नगर, कटला बाजार, एमटूके सोसायटी टावर-जी व एफ धारूहेड़ा, सेक्टर-6 धारूहेड़ा, निरंजन कॉलोनी धारूहेड़ा के शेष एरिया को बफर जोन में शामिल किया है। जिलाधीश ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सभी संभव उपाय किए जा रहे हैं। जिलाधीश ने कहा कि लोग घबराएं नहीं, कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाए रखें, घर से बाहर मास्क का प्रयोग करें, खुले में न थूकें आदि नियमों की अनुपालना करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन और जिलावासी मिलकर जिला रेवाड़ी में कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण के फैलाव को रोकने में सक्षम हैं।

    जिलाधीश ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग को कन्टेनमेंट जोन में कोविड प्रोटोकॉल के तहत कोरोना वायरस की चैन को तोडऩे के लिए सभी उपायों को अमल में लाने के आदेश दिए गए हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कनटेनमेंट जोन को पूरी तरह सील करने, सैनिटाइज करने, सभी संभावित के सैंपल लेने, आईएलआई खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि के मरीजों के सैंपल लेने, डोर-टू-डोर थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित होने के कारण डीएफएससी विभाग रेवाड़ी और कार्यकारी अधिकारी नप व संबंधित बीडीपीओ द्वारा कंटेनमेंट जोन में घर-घर आवश्यक खाद्य सामग्री पंहुचाने की व्यवस्था की जाएगी।
    जिलाधीश ने कन्टेनमेंट जोन में बिजली, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाएं निर्बाध रूप से जारी रखने के संबधित विभागों को आदेश दिए हैं ताकि कंटेनमेंट जोन में किसी भी नागरिक को कोई परेशानी न हो। जिलाधीश ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में सभी संबंधित विभागों की डयूटी आदेशित कर दी गई है। कंटेनमेंट व बफर जोन के ओवरऑल प्रभारी अधिकारी सम्बंधित एसडीएम होंगे। कंटेनमेंट व बफर जोन में उपरोक्त नियमों की अवहेलना करने का आरोपी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दंड का भागी होगा।

  • अब सप्ताह में मंगलवार को छोडक़र खुल सकेंगें हेयर कटिंग सैलून और बारबर शॉप

    रेवाड़ी, 13 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि अब सप्ताह में मंगलवार को छोडक़र सप्ताह के बाकि छह दिनों में हेयर कटिंग सैलून और बारबर शॉप खुलेगें।
    डीएम यशेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला में हेयर कटिंग सैलून और बारबर शॉप मंगलवार को छोडक़र सप्ताह में छह दिन तक सुबह नौ बजे से लेकर सांय 7 बजे तक खुलेंगी। हेयर कटिंग सैलून और बारबर शॉप संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया की पूर्ण रूप से पालना करनी होगी।

    –हेयर कटिंग सैलून और बारबर शॉप संचालकों को बरतनी होंगी ये सावधानियां
    हेयर कटिंग सैलून और बारबर शॉप संचालक द्वारा बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी से पीडि़त व्यक्ति के अलावा होम क्वारंटीन व्यक्ति के हाथ पर स्टैंप होने पर भी दुकान में प्रवेश न करने दें। कंटेनमेंट जोन में से आने वाले ग्राहकों का दुकान में प्रवेश वर्जित रहेगा। संचालकों को सभी ग्राहकों का तिथि अनुसार पूरा रिकार्ड नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित मेनटेन करना होगा ताकि जरूरत पडऩे पर आसानी से सम्पर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर बाल काटने व ब्यूटिशियन सर्विस पर प्रतिबंद रहेगा।
    ग्राहकों के लिए एंट्री पॉइंट पर सैनिटाइजर होना जरूरी है। पूरा स्टाफ थ्री लेयर का सर्जिकल मास्क लगाएगा। इसके अलावा प्लेन गोग्लस, फेस शिल्ड, हेड कवर व एप्रिन व हैंड गलव्ज पहना जरूरी होगा। खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ के लक्षण वाले स्टॉफ को कार्य करने की अनुमति नहीं होगी। किसी को भी बिना मास्क के दुकान के अंदर न आने दिया जाए। सैलून-शॉप पर डिस्पोजेबल तौलिया या पेपर इस्तेमाल करे या फिर ग्राहक अपना तोलिया लेकर आए। हर ग्राहक के बाद बाल काटने के लिए उपयोग में लाया गया सामान 30 मिनट के लिए सैनिटाइज करें। उन्होंने कहा कि कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। दुकान के कॉमन एरिया, लिफ्ट, सीढिय़ों को एक प्रतिशत सोडियम हाईपो क्लोरो राइड सोल्यूशन के साथ कम से कम दिन में दो बार साफ करें। दुकान के प्रवेश द्वार पर दूसरों को बचाकर कैसे खांसे व सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में पोस्टर चस्पा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राहक व दुकानदार के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य है।

  • एम्स के लिए किसानों दी जमीन , जल्द शुरू होगा निर्माण का काम

    रेवाड़ी, 13 जुलाई। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मनेठी के निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता पूरी हो गई है अब इसके निर्माण कार्य को जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा।
    सहकारिता मंत्री सोमवार को रेवाड़ी जिला के मनेठी गांव में उप-तहसील मनेठी के नए कार्यालय का शुभांरभ करने उपरांत बोल रहे थे। यह कार्यक्रम सोशल डिस्टेसिंग बनाते हुए पूरा किया गया ताकि दो गज की दूरी बनी रहे। डॉ बनवारी लाल ने उन सभी लोगों का आभार प्रकट किया जिन्होंने अपनी भूमि को एम्स निर्माण के लिए पोर्टल पर अपलोड किया है। उन्होंने कहा कि एम्स के लिए जिस तरह से लोग आगे आए है यह जन भावनाओं का सम्मान है तथा एम्स को लेकर इस क्षेत्र का संकल्प एवं सपना अब जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ-साथ जिला प्रशासन का प्रयास भी एम्स के लिए सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि एम्स के निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा मनेठी का नाम विश्व के मानचित्र पर होगा।

    सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए सस्ता ऋण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शहरी गरीबों और प्रवासी मजदूरों के लिए सस्ते किराये के घर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्म निर्भर भारत अभियान शुरू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य लोगो के आत्मनिर्भर को बढ़ाना है। ताकि देश का हर व्यक्ति इस मुश्किल समय में एक दूसरे का सहारा बने।
    डॉ बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के चंहुमुखी विकास के साथ-साथ बावल का भी समग्र विकास हुआ है और आगे भी बावल क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

    डॉ बनवारी लाल ने कहा कि कोरोना वायरस में लॉकडाउन की वजह से सुस्त हुई अर्थव्यवस्था और आम लोगों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस में लॉकडाउन की वजह से सुस्त हुई अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जो प्रयास जारी रखा वह भी तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाकर रखें तथा मुंह को मास्क से ढक़कर रखें ताकि हम कोरोना जैसी महामारी से बच सकें।
    सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने इस अवसर पर उप-तहसील मनेठी में पौधारोपण करते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने और उनके संरक्षण का आहवान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के स्तर पर हो रहे प्रयासों के साथ- साथ समाज को भी आगे आना होगा। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की खुशहाली और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ जल संरक्षण के लिए भी प्रयास करें।

    इस मौके पर उप-तहसील मनेठी परिसर में सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, उप-मंडल अधिकारी ना. रविन्द्र यादव ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी विजय कुमार यादव, मंहत मुनेश्वर दास, हेमलता तंवर, यशु प्रधान, डॉ अरविंद, शिव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
    इसके उपरांत डॉ बनवारी लाल ने कुण्ड कस्बा में विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन किया तथा विकास कार्यो के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर सरंपच सोनया गुप्ता, जौहरीमल, देशराज, पंच बाबूलाल, सुनिता, प्रमोद यादव भी मौजूद रहे।

  • -दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को रेवाड़ी सीआईए पुलिस ने किया गिरफ्तार

    -दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को रेवाड़ी सीआईए पुलिस ने किया गिरफ्तार

    -दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को रेवाड़ी सीआईए पुलिस ने किया गिरफ्तार

    -दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को रेवाड़ी सीआईए पुलिस ने किया गिरफ्तार
    -अब तक छह आरोपियों सीआईए पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
    शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर स्थित मोड़ावाली के निकट हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में रेवाड़ी सीआईए पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला न्यू आदर्श नगर निवासी मनीष के रूप में हुई हे। इस मामले में पुलिस आरोपियों को शरण देने वालों सहित कुल छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शेष आरोपियों की भी तत्परता से तलाश की जा रही है तथा उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी देते हुये रेवाड़ी सीआईए इंचार्ज विद्यसागर ने बताया कि आठ जून को गुर्जवाड़ा निवासी अमित व गोविंद की मोडावाली के निकट गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतकों का एक साथी विकास उर्फ लंबू बच निकलने में कामयाब हो गया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल इस हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने वाली वैशाली को गुरुग्राम के खांडसा से अपने साथ लेकर कसौला चौक आया था। वैशाली कई दिनों से अमित के संपर्क में थी और वारदात वाले दिन वैशाली ने ही अमित को कॉल कर बुलाया था। उसके बाद बदमाशों ने अमित और उसके साथी गोविंद की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात के बाद राहुल ही वैशाली को मोटरसाइकिल पर वापस गुरुग्राम ले गया था। पुलिस इस मामले में आरोपियों को पनाह देने वाले आरोपी जिला झुंझनु के पिलानी निवासी विक्रम उर्फ कालू, सोनू व बुहाना निवासी प्रदीप उर्फ मंगल तथा उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा निवासी काैशल सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी मनीष का कोविड-19 टेस्ट कराया है तथा टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा

  • Rewari Update

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!