Category: ताजा समाचार

  • कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 15 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 38 हुए ठीक

    कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 15 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 38 हुए ठीक

    कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 15 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 38 हुए ठीक

    रेवाड़ी, 20 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 10683 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1093 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 671 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 414 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 9321 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 269 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
    जिलाभर में 78 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 414 एक्टिव केस हैं, इनमें 16 विभिन्न अस्पतालों में व 49 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 349 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
    सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 15 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से चार धारूहेड़ा, तीन-तीन रेवाड़ी शहर, बावल व नैचाना तथा दो कोसली से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 38 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 19 रेवाडी शहर, 14 धारूहेड़ा तथा एक-एक भाकली, गुडियानी, धामलावास, निखरी व निमोठ से संबंधित हैं।
    जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
    सोमवार को लिए गए 175 सैंपल
    सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कान्टैक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 175 सैंपल लिए गए हैं।

  • बढ़ते केसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बनाई रणनीति , लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्ती के भी आदेश

    रेवाड़ी में कोरोना वायरस के केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है ..आज भी जिले में 30 नए पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए है ..जबकि 19 मरीज स्वस्थ होकर वपिस घर लौटे है ..
    आज का हेल्थ बुलेटिन हम आपको बताये लेकिन उससे पहले आपके लिए जानना जरुरी है की कल 20 और 21 जुलाई को रेवाड़ी नगर परिषद् क्षेत्र यानी रेवाड़ी शहर और धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र सहित धारूहेड़ा से लगती हुई नारायण विहार , भगवान् सिंह कालोनी व् निरंजन कालोनी बंद रहेगी. जिला प्रशासन ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि इन क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है ..और इसी फैलते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन इन इलाकों को बंद करके सेनेटाईज किया जायेगा … आपको बता दें की अभीतक जिले में 10464 नागरिकों के सैम्पल्स लिए गए है ..जिनमें से 1078 पॉजिटिव मिल चुके है .. और इनमें से 633 मरीज स्वस्थ हो चुके है जबकि 437 मरीज एक्टिव है..

    पिछले एक सप्ताह से जितने पॉजिटिव केस सामने आ रहे है उनमें रेवाड़ी शहर और धारूहेड़ा से अधिकांश केस सामने आये है .. आपको बता दें की धारूहेड़ा के नारायण विहार में अबतक 37 केस , कर्णकुंज में 27 केस , निरंजन कालोनी में 8 केस ,और धारूहेड़ा की ही भगवान सिंह कालोनी में 10 मिल चुके है . वही रेवाड़ी शहर के छिपटवाड़ा में 26 केस, कायस्थवाड़ा 28 केस और चौधरीवाड़ा में 11 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके है. इस सभी क्षेत्रों का जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने एक दिन पहले जायजा लिया था. जिसके बाद आज कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए दो दिनों तह रेवाड़ी धारूहेड़ा बंद करके इन क्षेत्रों को सेनेटाईज करने का फैसला लिया गया है .

    20 और 21 जुलाई को बंद के दौरान किन –किन लोगों को छूट रहेगी उसकी जानकरी हम आपको दें लेकिन उस पहले आपको बता दें की आज कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 285 सैम्पल लिए है ..जबकि पहले लिए गए सैम्पल में से 355 सैम्पल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है . आज जिले में जो 30 पॉजिटिव केस मिले है उनमें से 24 केस रेवाड़ी शहर से , दो-दो केस आकेड़ा व करनावास से और एक-एक केस जाटूसाना व बावल से संबंधित हैं जबकि ठीक होने वाले 19 केसों में से 11 धारूहेड़ा, 6 रेवाड़ी शहर व दो छव्वा से संबंधित हैं।

    अब आपको बताते है की 20 -21 जुलाई को बंद के दौरान अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, फार्मेसी, कैमिस्ट शॉप खुली रहेंगीं जबकि किराना, फल व सब्जी की दुकानें (प्रात: 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक) खुली रहेंगीं। और ये आदेश इंडस्ट्रीज और सरकारी व निजी कार्यालयों पर लागू नहीं होंगें। जिलाधीश ने कहा है की अगर कोई आदेशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाही की जायेगी .

    इसके आलावा लगातार लोगों की शिकायतें आ रही है की जो पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेट है वो मनमर्जी से बाहर आ रहे है ..जिसके बाद जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने कहा है की पॉजिटिव मिले वाले मरीजों के घर के सामने स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टर चस्पा किया हुआ है अगर कोई उसे उतारता या फाड़ता है …और घर से बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा.उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की है की जो मरीज मनमानी करते है उसकी शिकायत जिला प्रशासन को करें …ताकि उके खिलाफ कार्रवाई की जा सकें और सुचना देने वालो का नाम पता गुप्त रखा जाएगा .

  • रेवाड़ी शहर , धारूहेड़ा और ये कालोनी रहेगी 20 -21 जुलाई को बंद

    नगर परिषद लिमिट रेवाड़ी शहर, नगर पालिका लिमिट धारूहेडा शहर और नारायण विहार, भगवान सिंह कालोनी व निरंजन कालोनी 20 व 21 जुलाई को रहेगी बंद : जिलाधीश

    रेवाड़ी 19 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने जिला में बढ़ते हुए कोरोना केस की रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व एपेडमिक एक्ट में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद लिमिट रेवाड़ी शहर, नगर पालिका लिमिट धारूहेडा शहर तथा धारूहेडा के साथ लगती नारायण विहार, भगवान सिंह कालोनी व निरंजन कालोनी को 20 व 21 जुलाई को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान अधिक कोरोना केस वाले एरिया का विशेष सैनिटाईजेशन होगा। दो दिन तक चलने वाले सैनिटाईजेशन अभियान के दौरान नगर परिषद लिमिट रेवाड़ी शहर, नगर पालिका लिमिट धारूहेडा शहर तथा धारूहेडा के साथ लगती नारायण विहार, भगवान सिंह कालोनी व निरंजन कालोनी पूर्ण रुप से बंद रहेगी। इस दौरान अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, फार्मेसी, कैमिस्ट शॉप खुली रहेंगीं जबकि किराना, फल व सब्जी की दुकानें (प्रात: 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक) खुली रहेंगीं। ये आदेश इंडस्ट्रीज और सरकारी व निजी कार्यालयों पर लागू नहीं होंगें।

    जिलाधीश ने बताया कि प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्घ आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आदेशों की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करने और एरिया को सैनेटाइज करवाने के निर्देश दिए।

  • कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 30 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 19 हुए ठीक

    कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 30 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 19 हुए ठीक

    कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 30 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 19 हुए ठीक

    रेवाड़ी 19 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 10464 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1078 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 633 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 437 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 9031 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 355 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
    जिलाभर में 56 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 437 एक्टिव केस हैं, इनमें 12 विभिन्न अस्पतालों में व 48 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 377 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
    सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले से संबंधित 30 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 24 रेवाड़ी शहर, दो-दो आकेड़ा व करनावास तथा एक-एक जाटूसाना व बावल से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में 19 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 11धारूहेड़ा, 6 रेवाड़ी शहर व दो छव्वा से संबंधित हैं।

    जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

    रविवार को लिए गए 285 सैंपल
    सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कान्टैक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 285 सैंपल लिए गए हैं।

  • कोरोना अपडेट: अधिक पॉजिटिव केस आने वाले क्षेत्रो का डीसी ने लिया जायजा

    कोरोना अपडेट: अधिक पॉजिटिव केस आने वाले क्षेत्रो का डीसी ने लिया जायजा

    कोरोना अपडेट: अधिक पॉजिटिव केस आने वाले क्षेत्रो का डीसी ने लिया जायजा

    आज 18 जुलाई का हेल्थ बुलेटिन जिला प्रशासन ने जारी कर कहा है की आज 44 नये पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए है ..जबकि 23 मरीज स्वस्थ होकर वापिस अपने घर लौटे आये है

    हेल्थ बुलेटिन की पूरी जानकारी हम आपको दे उससे पहले जा ले की धारूहेड़ा के नारायण विहार में 37 केस और कर्ण कुंज में 27 केस अब तक मिल चुके है , वहीँ रेवाड़ी शहर के छिपटवाड़ा में 26 और कायस्थवाड़ा में 28 केस मिल चुके है . यानी ये वो क्षेत्र है जहाँ पॉजिटिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है …और इन इलाकों में कोरोना की चेन को तोड़ना काफी मुश्किल हो गया है ..लिहाजा आज जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने जिले के उन क्षेत्रों का मुआयना किया जहाँ सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे है.. ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सकें ..

    आपको बता दें की जिले में अभी तक 10179 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1048 कोविड-पॉजिटिव केस मिले सामने आ चुके हैं। और राहत की बाते ये की है इनमें से 614 मरीज स्वस्थ होकर वपिस घर लौट चुके है ..और दुःख की बात है की आठ मरीज कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके है . फिलहाल जिले में 426 एक्टिव केस है…
    आज जो नए केस मिले है वो किन इलाकों से है उनकी जानकारी हम आपको दें लेकिन उसे पहले आपको बता दें की रेवाड़ी शहर और धारूहेड़ा वो क्षेत्र है जहाँ तेजी से कोरोना अपने पैर पसार रहा है ..जिस बात का जिक्र हमने कल अपलोड की गई वीडियो में किया भी था …और आज जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने इन क्षेत्रों का दौरा भी किया है ..
    आपको बता दें की धारूहेड़ा के नारायण विहार में अबतक 37 केस , कर्णकुंज में 27 केस , निरंजन कालोनी में 8 केस ,और धारूहेड़ा की ही भगवान सिंह कालोनी में 10 मिल चुके है …
    वही रेवाड़ी शहर के छिपटवाड़ा में 26 केस, कायस्थवाड़ा 28 केस और चौधरीवाड़ा में 11 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके है ..जिन सभी क्षेत्रों का जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने जायजा लिया है
    और कहा है की इन क्षेत्रों को लार्ज आउट ब्रेक कंटेनमेंट जॉन बनाया जाए / लार्ज आउट ब्रेक कंटेनमेंट जोन तब बनाये जाए जाते है जब किसी क्षेत्र में 15 से ज्यादा मरीज मिल जाते है ..जहाँ नियमों की ज्यादा सख्ती करके संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादा फॉक्स करके काम किया जाता है .
    जिलाधीश अधिक पॉजिटिव केसों का दौरा करने के बाद सेक्टर चार स्थित उस माकन पर भी पहुँचे जहाँ पॉजिटिव पाई गई एक डॉक्टर किराए के मकान में रहती है ..और मकान मालिक उसे परेशान करता था ..जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने मकान मालिक को चेतवानी दी है की उक्त डॉक्टर कोरोना से लड़ने में अच्छा काम कर रही है . जिसका सम्मान करने की बाजए उससे घिरणा करना ठीक नहीं है .और अगर ऐसे कोई तो क़ानूनी कार्रवाही की जायेगी ..उन्होंने बाकी मकान मालिकों को भी कहा की कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें ..और किसी भी पॉजिटिव मिलने वाले व्यक्ति से सावधानी तो बरते लेकिन भेदभाव ना करें

    आपको बताते है की जो आज जिले में 44 नए पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए है ..उनमें से 21 रेवाड़ी शहर से है, 13 धारूहेड़ा से है , 4 बावल और एक-एक केस सुरहेली, कोसली, डूंगरवास, नेहरूगढ़, गामड़ी, कुतुबपुर व टहना दीपालपुर से संबंधित हैं।

    इसके आलावा जो 23 मरीज स्वस्थ हुए है उममें से 14 रेवाडी शहर से , 6 धारूहेड़ा से और एक-एक मरीज धनौरा, बुडानी व पाली से संबंधित स्वस्थ होकर वपिस लौटा हैं।
    स्वस्थ विभाग कोंटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर सैम्पलिंग कर रहा है आज भी 500 से ज्यादा सैम्पल्स लिए गए है ..जबकि पहले लिए गए सैम्पल में से 271 सैम्पल लेने बाकी है .

  • कोरोना अपडेट : आज जिले में 106 पॉजिटिव केस कंफर्म, 46 ठीक हुए

    कोरोना अपडेट : आज जिले में 106 पॉजिटिव केस कंफर्म, 46 ठीक हुए

    कोरोना अपडेट : आज जिले में 106 पॉजिटिव केस कंफर्म, 46 ठीक हुए

    रेवाड़ी, 17 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 9662 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1004 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 591 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 405 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 8473 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 185 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 58 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 405 एक्टिव केस हैं, इनमें 13 विभिन्न अस्पतालों में व 38 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 354 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में 46 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 20 रेवाडी शहर, 15 धारूहेड़ा, तीन जलालपुर, दो डूंगरवास तथा एक-एक लूखी, शाहपुर, नयागांव बास, गुडियानी, भाकली, झाल से संबंधित हैं।
    जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
    शुक्रवार को लिए गए 457 सैंपल
    सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 106 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 69 रेवाड़ी शहर, 31 धारूहेड़ा, दो असदपुर तथा एक-एक बावल, गोकलपुर, लिसाना व कोसली से संबंधित हैं। सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कान्टैक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 457 सैंपल लिए गए हैं।

  • Corona Update: आज नए 48 केस कंफर्म , 70 स्वस्थ हुए

    Corona Update: आज नए 48 केस कंफर्म , 70 स्वस्थ हुए

    Corona Update: आज नए 48 केस कंफर्म , 70 स्वस्थ हुए

    कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 16 जुलाई 2020
    वीरवार को 48 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 70 हुए ठीक : जिलाधीश

    लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 9105 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 898 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 545 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 345 एक्टिव केस रह गए हैं और शेष 346 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज 445 सैंपल लिए गए है . जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 345 एक्टिव केस हैं, इनमें 10 विभिन्न अस्पतालों में व 42 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 293 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

    आज मिले 48 नए कॉविड पॉजिटिव केसों में 25 रेवाड़ी शहर,17 धारूहेड़ा, तीन अहरोद व एक-एक रालियावास, मालपुरा व बावल से संबंधित हैं।

    ठीक होने वाले 70 मरीजों में से 40 रेवाडी शहर, 17 धारूहेड़ा, दो-दो असदपुर, छव्वा व कोसली और एक-एक केस नाहड़, बोलनी, नांधा, बालावास, हांसाका, लिसाना व राजावास से संबंधित हैं।

  • पत्नी की हत्या कर शख्स खुद पुलिस को दी सूचना

    पत्नी की हत्या कर शख्स खुद पुलिस को दी सूचना

    पत्नी की हत्या कर शख्स खुद पुलिस को दी सूचना

    रेवाड़ी में एक शख्स ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी ..और फिर खुद ही पुलिस को सूचना दी की उसने अपनी पत्नी को मार दिया है ..जिसके बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन भी पहुँच गया. वहीँ सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान की छत पर महिला का शव पड़ा हुआ मिला .

    पूरा मामला रेवाड़ी के नागलिया रनमोख गाँव का है ..जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय आरोपी वीरपाल पत्नी के चरित्र पर शक करता था और कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था. बुधवार सुबह उसने अपनी पत्नी के सिर में क्रिकेट खेलने वाले बैट से कई वार करके मौत के घाट उतारा दिया. आरोपी ने भागने की बजाये खुद पाल्हावास पुलिस थाने में फोन करके बताया की उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है …पुलिस मौके पर पहुँचती उससे पहले आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुँच गया .जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर जाकर देखा तो आरोपी वीरपाल की पत्नी मनीषा का शव घर की छत पर खून से लतपत हालत में पड़ा हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. फ़िलहाल आरोपी का कोविड 19 का टेस्ट कराकर क्वारेंटीन सेंटर भेज दिया है . और मनीषा के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है .

  • कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 53 नए केस कन्फर्म, 51 ठीक हुए

    कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 53 नए केस कन्फर्म, 51 ठीक हुए

    कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 53 नए केस कन्फर्म, 51 ठीक हुए

    रेवाड़ी, 14 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 8143 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 760 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 465 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 8 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 286 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 6850 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 533 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 272 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 286 एक्टिव केस हैं, इनमें 17 विभिन्न अस्पतालों में व 32 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 237 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में 51कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 15 धारूहेड़ा, 29 रेवाड़ी, 6 राजगढ़, एक मालपुरा से संबंधित हैं।

    जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
    मंगलवार को लिए गए 528 सैंपल
    सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 53 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 32 रेवाड़ी शहर, 6 धारूहेड़ा, 2 रालियावास, तथा एक-एक जलियावास, रोलियावास, बुडोली, गोकलगढ़, निगानियावास, लाधुवास गुर्जर, निखरी, धामलावास, निमोठ, हालूहेडा, भाकली, बोहतवास व फतेहपुरी से संबंधित हैं।

  • गडकरी ने दिया 13 हजार करोड़ कि सडक़ परियोजनाओं का तोहफा

    गडकरी ने दिया 13 हजार करोड़ कि सडक़ परियोजनाओं का तोहफा

    गडकरी ने दिया 13 हजार करोड़ कि सडक़ परियोजनाओं का तोहफा

    रेवाड़ी, 14 जुलाई। केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हजारों करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्र को तोहफा दिया। दक्षिण हरियाणा से जुड़ी करीब 13 हजार 800 करोड की परियोजना व हरियाणा प्रदेश की करीब 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।
    केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहां कि ये सडक़ परियोजनाएं हरियाणा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुडक़र राव ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को भी गडकरी के सामने उठाया। इनमें कापडीवास चौक, बावल चौक, बिलासपुर चौक व मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की मांग को रखा। गडकरी ने राव की इन मांगो पर सहमति जताते हुए कहा कि इस पर कार्य चल रहा है और जल्द ही इनको भी सिरे चढ़ाया जाएगा। श्री गडकरी ने राव इंद्रजीत की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अनेकों बार क्षेत्र की सडक़ परियोजनाओं की समस्याओं को लेकर उनसे मिलते रहे। उन्होंने इन समस्याओं को हल करने में भी अपना सहयोग मंत्रालय व अधिकारियों को दिया। गडकरी ने कहां कि राव इंद्रजीत सडक़ परियोजनाओं को लेकर धन की समस्या से कतई चिंतित ना हो, सडक़ परियोजनाओं के लिए धन जुटाने का कार्य मंत्रालय करता रहेगा।
    इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने अपने संबोधन में गडकरी को हरियाणा के लिए लाखों करोड़ों रुपए की परियोजना देने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में क्षेत्र के लिए अनेक सडक़ परियोजनाओं का तोहफा मिला है उन का श्रेय नितिन गडकरी जी को जाता है। राव ने कहा कि जब भी क्षेत्र की सडक़ परियोजनाओं को लेकर गडकरी से मिले उन्होंने हमेशा समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आज उसी का फल है कि हरियाणा को 20 हजार करोड की सडक़ परियोजनाएं मिली हैं। जिनमें से करीब 13 हजार 800 करोड रुपए की परियोजनाएं दक्षिण हरियाणा से संबंध रखती हैं। राव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सडक़ तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। किसी भी देश का विकास वहां की सडक़ों की दशाओं पर काफी निर्भर रहता है। राव ने कहा कि इससे पूर्व भी श्री गडकरी का प्यार हरियाणा के क्षेत्र के लिए हमेशा बरसता रहा है। जिसकी बदौलत 90 हजार करोड़ सब बनने वाला दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे, 7 हजार करोड़ की लागत से बनने वाला द्वारका एक्सप्रेसवे प्रमुख योजनाओं में है। राव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इन सडक़ परियोजनाओं में अपना सहयोग दिया और द्वारका एक्सप्रेस योजना में आ रही कठिनाइयों को दूर करने में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
    केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रेवाड़ी – नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग इसमें अटेली बाईपास व नारनौल बाईपास शामिल है। इस योजना पर करीब 2500 करोड रुपए खर्च होंगे। रेवाड़ी शहर के अंदर लगने वाले जाम की समस्या को हल करने के लिए वे प्रयासरत थे और रेवाड़ी के आउटर बाईपास योजना उन्होंने तैयार की थी। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए भी पिछले वर्षों से कोशिश जारी थी। करीब 800 करोड रुपए की लागत से 14 किलोमीटर का रेवाड़ी आउटर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि महेंद्रगढ़ से चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, सोनीपत व कुरुक्षेत्र होते हुए चंडीगढ़ को जोडऩे वाले ग्रीन हाईवे के निर्माण में करीब 9000 करोड रुपए की लागत आएगी। सिक्स लेन के बनने वाले ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 6 पैकेज में होगा और उसके निर्माण के बाद रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी आदि क्षेत्र के लोगों का सीधा जुड़ाव चंडीगढ़ से इस राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए हो जाएगा। 15 सौ करोड रुपए से बनने वाले रेवाड़ी -पटौदी गुडग़ांव एन एच 352 डब्लू राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास भी मंगलवार को हुआ। यह राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 46 किलोमीटर की लंबाई का होगा।
    राव ने कहा कि केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आभारी हैं कि उन्होंने क्षेत्र के इन योजनाओं को मंजूरी दी।