सत्यखबर, रोहतक। Chief Minister presented the budget like a looted bride- Naveen Jaihind
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सदन में पेश किये गए बजट की समीक्षा करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा की मुख्यमंत्री ने ठीक वैसा ही बजट पेश किया जैसे कोई लूटेरी दुल्हन मेकअप कर मीठी मीठी बातें कर घर को खाली कर जाती है , बजट की समीक्षा करने के लिए नवीन जयहिंद फेसबुक के माध्यम से अपने समर्थको के साथ जुड़े जहां जयहिंद ने बताया की हर बजट में सरकार जनता से लुभावने वादे करती है लेकिन वो जमीन पर कही खरे नहीं उतरते बजट 2023-24 को पेश करते हुए भी मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा ही किया है. मुख्यमंत्री ने बजट में प्रदेशवासियो से कई बड़े बड़े वादे किये है लेकिन अपने पुराने बजट के वादों को मुख्यमंत्री भूल गए। जयहिंद ने बताया की बजट 2022 में भी सरकार ने नौकरी से लेकर पेंशन और खिलाड़ियों तक के लिए घोषणाएं की थी लेकिन समय के साथ सभी घोषणाएं ठन्डे बस्ते में समां गयी। जयहिंद ने कहा की मुख्यमंत्री ने जनता से साथ छलावा किया है हर साल करोड़ो का बजट पेश किया जाता है लेकिन फिर वो पैसे कहा जाते है इसका जवाब किसी के पास नहीं है। मुख्यमंत्री इस साल के बजट की वाहवाही बटोर रहे है लेकिन पिछले बजट में किये गए वादों का क्या हुआ मुख्यमंत्री उससे भी जरा पर्दा उठाये। जिसमे से कुछ खास मुद्दे निम्न प्रकार से है।
11000 खेल नर्सरियां बनाने का था वादा
मुख्यमंत्री ने बजट 2022 में 11000 नई खेल नर्सरियां बनाने की बात कही थी लेकिन जमीनी स्तर पर कही भी खेल नर्सरियां नहीं बानी जयहिंद ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि आखिर 11000 का वादा कर कितनी खेल नर्सरियां बनायी गयी मुख्यमंत्री इसका जवाब दे.
50000 नौकरियां
जयहिंद ने कहा की इस बजट में मुख्यमंत्री ने 65000 ग्रुप सी और डी की भर्तियों का ऐलान किया है लेकिन मुख्यमंत्री जी ये बताये की पिछले बजट में जो 50000 नौकरियों का एलान किया गया था वो कहा गयी।
75 प्रतिशत आरक्षण
जयहिंद ने कहा की मुख्यमंत्री ने पिछले बजट में हरियाणा के युवाओ को नौकरियों में 75 % आरक्षण की बात प्राइवेट सेक्टर में कही थी लेकिन सरकार सरकारी नौकरियों में भी अन्य प्रदेश के युवाओ को प्राथमिकता दे रही है जिसकी लड़ाई लड़ते हुए जयहिंद को जेल में भी डाला गया। जब सरकार सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण कोटा लागु नहीं कर पा रही है तो प्राइवेट सेक्टर में तो क्या ही करेगी
गांवों को शहरों की तर्ज पर करेंगे विकसित
जयहिंद ने कहा की मुख्यमंत्री ने पिछले बजट में घोषणा की थी की 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी उन गांव का नाम बताये जिनका विकास किया गया हो।
स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम पर भी छला
नवीन जयहिंद ने बताया की इस सरकार ने महिलाओं के साथ भी धोखा किया है यहाँ तक की इन्होने तो भाजपा की वरिष्ठ नेत्री को भी नहीं बक्शा पिछले बजट में स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी के नाम पर 5 लाख की धनराशि के अवार्ड की घोषणा की गयी थी लेकिन वो अवार्ड आज तक किसी को नहीं दिया गया। या अगर दिया गया है तो मुख्यमंत्री जी बताए किसे और कब अवार्ड मिला
महिलाओं को लोन देने की बात भी झूठी
मुख्यमंत्री ने पिछले बजट में घोषणा की थी कि जिन महिलाओं के परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम है उन्हें 5 लाख का लोन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री से प्रश्न जयहिंद ने कहा की कितनी महिलाओ को स्कीम के तहत लोन दिया गया मुख्यमंत्री इस बात का खुलासा करें।
10,000 होमगार्ड लगाने की बात भी मजाक
जयहिंद ने बताया की प्रदेश में अभी 15 हजार होमगार्ड है जिनकी संख्या 10 हजार अधिक बढ़ाने की बात मुख्यमंत्री ने कही थी लेकिन अब तक भी मुख्यमंत्री ने उन पदों को नहीं भरा केवल घोषणा कर जनता से छल किया है।
क्या बढ़ाया गया किसानो का मुआवजा
जयहिंद ने कहा की किसानो के खराब फसल के मुआवजे को 10-12 हजार से बढ़ा कर 15 हजार किया जायेगा ऐसी मुख्यमंत्री ने पिछले बजट में घोषणा की थी . मुख्यमंत्री जवाब दे क्या किसानो का मुआवजा बढ़ाया गया है.
मुख्यमंत्री बताये कितने बच्चे भेजे गए नासा ?
जयहिंद ने कहा की मुख्यमंत्री ने पिछले बजट में घोषणा की थी की पढ़ाई में अव्वल आने वाले बच्चो को नासा में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा . अब तक कितने बच्चो को प्रदेश से नासा में भेजा गया है ?
पेंशन के लिए पिछले बजट में 6 ,826 का बजट हुआ था पास लेकिन पेंशन के लिए आज भी भटक रहे लोग
जयहिंद ने बताया की सरकार ने करोड़ो का पेंशन बजट पास किया था लेकिन दादा दुलीचंद की बरात ने सरकार को आइना दिखा दिया था की प्रदेश के लोग पेंशन को लेकर कितने परेशां है , जयहिंद ने बताया की आज भी प्रदेश में 3 लाख से अधिक बुजुर्ग ऐसे है जिनकी पेंशन नहीं बानी है यहां तक की जिनकी पेंशन बानी है उनकी भी काटी जा रही है। ऐसे में पेंशन के लिए हर साल जारी हो रहा करोड़ो का बजट आखिर जाता कहा है मुख्यमंत्री इसका जवाब दे।
ग्रुप सी और डी की भर्तियां
पिछले बजट में मुख्यमंत्री ने कहा था की ग्रुप सी और डी के पेपर इस साल कराये जाएंगे जिनमे से ग्रुप सी के पेपर तो हुए लेकिन CET आजीवन के लिए क्वालीफाई नहीं किया गया और ग्रुप डी के तो पेपर ही नहीं कराये गए।
25 % बढ़े महिला अपराध
जयहिंद ने बताया की ये सरकार महिला हित में काम कर के महिलाओ के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने और महिला सुरक्षा के कई बड़े बड़े दावे करती है लेकिन हाल ही में जारी एक सर्वे के मुताबिक हरियाणा में महिला अपराध 25 % बढे है। तो सरकार के उन झूठे वादों का क्या हुआ।
खिलाड़ियों के अवार्ड खा गयी सरकार
जयहिंद ने बताया की वर्ष 2017 -18 में सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई पुरुस्कारो की घोषणा की थी जिनमे से कुछ अवार्ड निम्न है। लेकिन सरकार खिलाड़ियों के अवार्ड भी खा गयी
सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए किये गए अवार्डो की घोषणा
गुरु वशिष्ट अवार्ड – 2 लाख रुपए
महाराणा प्रताप अवार्ड – 2 लाख रुपए
रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड- 2 लाख रुपए
सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड- 1 लाख रुपए
एकलव्य अवार्ड- 1 लाख रुपए
विक्रमादित्य अवार्ड – 1 लाख रुपए
मुख्यमंत्री को प्रश्न करते हुए जयहिंद ने कहा की मुख्यमंत्री बताये किन खिलाड़ियों को ये अवार्ड दिए गए और अगर नहीं दिए गए तो इनके लिए स्वीकृत धनराशि का क्या हुआ। Chief Minister presented the budget like a looted bride- Naveen Jaihind
Copper scrap import requirements Scrap Copper recycling benefits Scrap metal reclaiming management
Copper cable recycling methods, Metal recyclability, Copper recycling network
Metal reclamation Ferrous material recycling depot Iron reprocessing
Ferrous material recycling customer satisfaction, Iron waste recovery center, Scrap metal end-of-life management
Aluminium construction materials scrap recycling Aluminium recycling outreach Metal waste repurposing technologies