सत्य खबर, अंबाला।
Clashes between farmers and police अंबाला में अंबाला-शामली एक्सप्रेस-वे के लिए एक्वायर की गई जमीन पर कब्जा लेने गए प्रशासन के साथ किसानों का टकराव हो गया है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) प्रशासन के विरोध में उतर आया है। किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
लेडी SDM ने किसानों को समझाने की कोशिश की तो किसानों के साथ बहस हो गई। SDM ने इसकी वीडियो बनाने से भी रोक दिया। माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने विरोध कर रहे कई किसानों को हिरासत में ले लिया है।
उचित मुआवजा न मिलने का विरोध कर रहे किसान
बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और जिला प्रशासन कोड़वा में जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा है, लेकिन किसान उचित मुआवजा न मिलने के कारण जमीन पर कब्जे की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
ALSO READ:
हरियाणा :जीजा ने ही कर दी साले की हत्या, जानिए क्यों
रोहतक में फायरिंग करने वाले लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, जानिए कैसे आए काबू
3663.80 करोड़ से बनेगा एक्सप्रेस-वे
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे अंबाला-शामली एक्सप्रेस-वे पर 3663.80 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह एक्सप्रेस-वे सिक्सलेन होगा। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से शामली तक इसकी लंबाई 110 KM होगी। इसका राइट ऑफवे करीब 60 मीटर का होगा और पूरी तरह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर होगा।
यह एक्सप्रेस-वे अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर से होते हुए वेस्ट UP के सहारनपुर और शामली जिले को जोड़ेगा। शामली जिले की सीमा से यह हाईवे आगे दिल्ली- शामली-सहारनपुर फोरलेन को जोड़ते हुए दिल्ली- देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में मिलेगा। Clashes between farmers and police
Copper recycling network Copper recycling compliance Metal reclaiming and reuse
Copper cable scrap purchase, Metal reclaiming and utilization solutions, Copper scrap commerce
Scrap metal import restrictions Ferrous material recovery rates Iron reprocessor
Ferrous metal scrapyard, Iron scrap reprocessing plants, Metal reclamation yard