सत्य खबर,सिरसा. Clerks continue to serve flood victims despite going on strike: Dr Ashok Tanwar
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने शनिवार को वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरने पर बैठे हरियाणा क्लेरिकल स्टाफ को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि 35400 पे स्केल की मांग जायज है। 18 दिन से क्लेरिकल कर्मचारी हर जिले में अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत्त हैं। 18 दिन से कहीं भी पोर्टल नहीं चल रहे, जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन अहंकारी हरियाणा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। आम आदमी पार्टी इस लड़ाई में कर्मचारियों के साथ खड़ी है। इसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों रंगा लहंगेवाला और मत्तड मल्लेवाला का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि क्लर्क खट्टर सरकार से कोई भीख नहीं मांग रहे। 35400 का ग्रेड लिपिकों का हक है। खट्टर सरकार तुरंत हस्तक्षेप कर क्लर्कों की मांग को जल्द पूरा करे। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर जाने के बावजूद भी लिपिक बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे है। खट्टर सरकार लिपिकों की सभी मांगों को जल्द पूरा करे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों के सांसद से बात करके लिपिकों की आवाज को संसद में भी उठाएगी और सभी जिलों में लिपिकों के धरने पर जाकर भी आम आदमी पार्टी समर्थन करेगी। आम आदमी पार्टी लिपिकों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है।
Also Read:पीएम मोदी मंत्रालयों में भी देंगे युवाओं को जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि तर्कपूर्ण और जायज मांग को लेकर प्रदेश के क्लर्क धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि इसके समांतर पदों को भी 35,400 पे स्केल का वेतन मिल रहा हैं। वहीं उन्होंने कहा की पूरे प्रदेश में विभिन्न पोर्टल क्लर्कों के भरोसे ही चले रहे थे। रोजाना आम जन को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार आ रही है। हम आम आदमी पार्टी की सरकार में क्लर्कों की मांगों को पूरा करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन के नाम पर करोड़ों खर्च करती है। लेकिन, जब आपदा आई तो सरकार सोती हुई पकड़ी गई। आम जनता के घर के घर डूब गए, किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं, लेकिन भाजपा नेता और कार्यकर्ता जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनता की मदद कर रहे हैं और लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
Also Read:हिमाचल में कई जगह बादल फटने से हुई तबाही