Close fight between BJP & Congress in Himachal
सत्यखबर, शिमला
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस को 34 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। AAP अभी खाता नहीं खोल पाई है। प्रदेश में 37 साल पुरानी परंपरा कायम रहेगी या नया इतिहास बनेगा, ये आज दोपहर तक साफ हो जाएगा। हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी।Close fight between BJP & Congress in Himachal
राज्य में 1985 के बाद कोई पार्टी अपनी सरकार रिपीट नहीं कर पाई है। तब कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री थे वीरभद्र सिंह। इस बार सबकी नजर इसी बात पर है कि क्या पहाड़ पर सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहेगा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के सहारे भाजपा इस रिवाज को बदलने में कामयाब रहेगी।
हॉट सीट हमीरपुर से निर्दलीय कैंडिडेट आगे चल रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिले की चार में से 2 सीटों पर BJP और दो सीटों पर कांग्रेस आगे है।
हिमाचल में 9.25 बजे तक वोट शेयर: कांग्रेस-44.7% वोट, BJP-40.8% और अन्य -12.1%।
CM जयराम ठाकुर के गृह जिले की 10 में से 7 सीटों पर BJP आगे है। यहां 3 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद हिमाचल BJPअध्यक्ष सुरेश कश्यप प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं
Also check these links:
भूख हड़ताल पर बैठी एमबीबीएस छात्रा की बिगड़ी तबीयत, इमेरजेंसी वार्ड में भर्ती
अगर आपको भी आ रहे हैं ये लक्षण तो हो जाइए सावधान, गंभीर बीमारी के हैं संकेत !
जानिए 8 दिसंबर का राशिफल, किस राशि की होगी प्रगति और किसमें होगी आत्मविश्वास की कमी
नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई और सरकार से मांगा यह रिकॉर्ड
पोलिंग के बाद कांग्रेस ने EVM में गड़बड़ी की आशंका जताते हुई कई जगह स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टेंट लगाए थे। स्ट्रॉन्ग रूम से EVM काउंटिंग सेंटरों पर ले जाए जाने के बाद कांग्रेस के यह तंबू खाली हो गए। बिलासपुर जिले की घुमारवीं सीट की EVM घुमारवीं कॉलेज में रखी गई थी। गुरुवार सुबह यह टेंट खाली नजर आया।
चुनाव को लेकर नेताओं के बयान…
हिमाचल में नतीजों से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने सीएम पद का दावा किया। उन्होंने कहा- राज्य के लोग चाहते हैं कि वीरभद्र परिवार का कोई व्यक्ति राज्य के विकास की विरासत को आगे बढ़ाए।
11 में से 7 मंत्री कांटे के मुकाबले में फंसे
हिमाचल प्रदेश में हर बार 45 से 75% मंत्रियों के चुनाव हारने का भी ट्रेंड रहा है। इस बार भी जयराम ठाकुर के 11 में से 7 मंत्री कांटे के मुकाबले में फंसे हैं। दो मंत्रियों की तो सीट भी बदली गई। इनमें शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी सीट की जगह कसुम्पटी से और वनमंत्री राकेश पठानिया को कांगड़ा जिले की नूरपुर सीट की जगह फतेहपुर से उतारा गया।
पिछले चार चुनाव का रिकॉर्ड देखें तो हर बार करीब आधे या उससे ज्यादा मंत्री चुनाव हार गए हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस के CM वीरभद्र सिंह कैबिनेट के 11 में से 5 मंत्री चुनाव हार गए। 2012 में BJP सरकार में CM प्रेम कुमार धूमल के 10 में से 4 मंत्री चुनाव हार गए। 2007 में वीरभद्र सिंह ने एक साल पहले विधानसभा चुनाव कराए लेकिन उनकी कैबिनेट के 10 में से 6 मंत्री अपनी सीट हार गए। इसी तरह 2003 में BJP के CM प्रेम कुमार धूमल की कैबिनेट के 11 में से 6 मंत्री जीत नहीं सके।
2017 के चुनाव में BJP ने 68 में से 44 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, लेकिन उसके मुख्यमंत्री फेस प्रेम कुमार धूमल खुद हार गए। हमीरपुर जिले की सुजानपुर सीट पर धूमल को उन्हीं के ‘हनुमान’ कहे जाने वाले राजेंद्र सिंह राणा ने 1 हजार 919 वोट से हराया। चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने वाले राणा का वह पहला विधानसभा चुनाव था। धूमल तब अपनी परंपरागत हमीरपुर सीट छोड़कर सुजानपुर से चुनाव लड़ने उतरे थे। 1984 के बाद धूमल की किसी चुनाव में यह पहली हार थी। धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता हैं। Close fight between BJP & Congress in Himachal
दो दिन पहले आए एग्जिट पोल के 8 सर्वे के मुताबिक हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला बताया गया है। इन सर्वे में भाजपा 32 से 40 के बीच यानी बहुमत के करीब दिख रही है। हालांकि, चार सर्वे में कांग्रेस पार्टी भी कहीं न कहीं बहुमत के आंकड़ों के इर्द-गिर्द नजर आ रही है। हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर इस बार यूं तो 412 प्रत्याशी मैदान में उतरे लेकिन यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही है।
Aluminium scrap resale Aluminium machining scrap recycling Metal scrap reprocessing facility