CM Flying raid in Gharaunda Municipality
सत्य खबर , घरौंडा , गुरदीप रंगा । मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते ने घरौंडा नगर पालिका कार्यालय में छापेमारी की। अचानक हुई सीएम फ्लाइंग की इस कार्यवाही से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएम फ़्लाइंग के अधिकारियों ने करीब 5 घंटे तक नगरपालिका के रिकॉर्ड को बारीकी से खंगाला। और जांच के बाद अहम दस्तावेज अपने साथ ले गए। सीएम फ्लाइंग द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई से नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।CM Flying raid in Gharaunda Municipality
शुक्रवार को ठीक 9:00 बजे मुख्यमंत्री का उड़नदस्ता घरौंडा नगर पालिका में पहुंचा । अधिकारियों ने आते ही नपा अधिकारियों के हाजिरी रजिस्टर को चेक किया। इसके बाद धीरे-धीरे अधिकारियों ने नगर पालिका से संबंधित अहम दस्तावेजों की जांच की। नपा प्रांगण में 5 घंटे तक चली इस कार्रवाई में अधिकारियों ने नगरपालिका कर्मचारियों अधिकारियों से अलग अलग से पूछताछ की।
बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने हाजिरी रजिस्टर, एनडीसी फाइल, कच्चे सफाई कर्मचारियों की गिनती ,हाजरी रजिस्टर व कंप्यूटर में फाइल किए गए अहम दस्तावेजों की फोटोकॉपी ली। बता रहा जा रहा है कि जिस समय सीएम फ्लाइंग में नगर पालिका में रेड की उस समय नगरपालिका के सचिव समेत पांच अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थे। लेकिन जांच के दौरान देर शाम तक सभी अनुपस्थित अधिकारियों ने अपनी पुष्टि कर दी। जांच के दौरान सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने नपा एम ई से भी कई घंटों तक पूछताछ की। ओर कुछ अहम दस्तावेज मांगे।
Also check these links:
हरियाणा: जेल में भिड़े इन दो गैंग के गुर्गे
इस भारतीय मूल की महिला ने विदेशों में बढ़ाया भारत का मान, जानिए कैसे
इस भारतीय मूल की महिला ने विदेशों में बढ़ाया भारत का मान, जानिए कैसे
बिन तलाक तीन शादियों का मामला पहुंचा थाने, जानिए क्यों
बता दें कि पिछले काफी समय से भ्रष्टाचार को लेकर नगर पालिका सुर्खियों में रही है। पिछले कई कई सालों से कुर्सियों पर डेरा जमाए बैठे कुछ अधिकारी व कर्मचारी अंदर खाते भ्रष्टाचार का खेल खेल रहे हैं। जिसको लेकर नगरपालिका के पार्षदों ने भी अनेक बार आवाज उठाई व सीएम विंडो के माध्यम से जानकारी ली थी लेकिन ठोस रूप से इन पार्षदों की कोई संतुष्टि नहीं हुई। जिसके चलते कुछ पार्षद भी नपा अधिकारियों से मुखर हो चले हैं।
छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों के नगर पालिका के कुछ पार्षदों ने बताया कि नगर पालिका में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से खुले रूप में भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है।शहर में लगी लाइटों ,वाल पेंटिंग ,सड़कों व गली नालियों में भारी अनियमितताएं बरती जा रही है। नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी सुविधा शुल्क लेने के लिए गरीब आदमियों को तंग करते हैं जबकि अमीर आदमियों पर इनका डंडा नहीं चलता। अधिकारियों ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। सूचना मिलते ही घरौंडा पुलिस भी नगरपालिका कार्यालय में पहुंच गई थी।
अग्रसेन कॉलोनी के गेट को तोड़ने के समय से आमने-सामने हुए थे नपा अधिकारी व पार्षद –
नगरपालिका अधिकारियों व पार्षदों में आपसी खटास अग्रसेन कॉलोनी में लगे एक गेट को तोड़ने के समय शुरु हो गई थी। अग्रसेन कॉलोनी में लगे अवैध गेट को नगर पालिका सचिव ने कर्मचारियों की मदद से हटवा दिया था तो समय शहर के अधिकांश पार्षद नपा चेयरमैन सहित नपा सचिव के खिलाफ हो गए थे और मामला विधायक दरबार तक पहुंच गया था। उसके बाद नगर पालिका अधिकरियों द्वारा विभिन्न वार्डों में कुछ गरीब व्यक्तियों के मकानों के नोटिस देने के बाद भी पार्षद नपा प्रशासन के मुखर हो गए थे। गरीब व्यक्तियों के समर्थन में खड़े होते पार्षद कपिल राणा ने नगरपालिका के खिलाफ सीएम विंडो वह आरटीआई लगाई जिसमें आरोप लगाया है कि नपा प्रशासन गरीब आदमियों के आशियाने तोड़ने के लिए पहुंच जाता है जबकि जीटी रोड पर एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा बनाई जा रही चार दुकानों का आज तक नगरपालिका ने कुछ नहीं किया। इसी प्रकार कुछ और पार्षद भी नगरपालिका अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज हैं। जिन्होंने सीएम फ्लाइंग के सामने आज अपनी जमकर भड़ास निकाली।
निष्पक्षता से हुई जांच तो गिर सकती है गाज –
नगर पालिका में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की रेड की खबर आग की तरह शहर में फैल गई। सूचना मिलते ही अधिकांश पार्षद नगर पालिका प्रांगण में इकट्ठे हो गए। और पूरे 5 घंटे तक भी शहर की जनता मोबाइल के माध्यम से कार्रवाई के बारे में नपा पार्षदों से पूछताछ करती रही। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से नगर पालिका में छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई कई घंटे तक धक्के खाने पड़ते हैं। और कई बार तो कुछ ले – देकर काम करवाना पड़ता है इससे नपा अधिकारियों के तानाशाही रवैया की बू आ रही है। अगर सीएम फ्लाइंग की ओर से निष्पक्षता से जांच की तो कई अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है।CM Flying raid in Gharaunda Municipality
Aluminium scrap pricing strategies Aluminium scrap compliance Metal reclaiming services
Metal reclaiming center Ferrous waste refabrication Iron salvage operations
Ferrous metal reclamation yard, Iron scrap management services, Metal recovery services