सत्य खबर, चंडीगढ़ । CM Kejriwal and CM Mann in Bhiwani on 3rd September
आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और राष्ट्रीय सह सचिव चौधरी निर्मल सिंह ने वीरवार को संयुक्त प्रेसवार्ता की। चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन सितंबर को भिवानी में आएंगे। इस दौरान वे सर्कल शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भिवानी में यह शपथ ग्रहण किसी जनसभा से कम नहीं होगा।
also read : अब तक आम आदमी पार्टी 4000 पदाधिकारियों की कर चुकी है नियुक्ति*
डॉ अशोक तंवर ने कहा कि बुधवार को ही 1400 पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें 1338 सर्कल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने पांच वार्ड और पांच गांव पर एक सर्कल इंचार्ज बनाने का काम किया है। तीन सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सर्कल इंचार्जों को शपथ दिलाने के लिए भिवानी पहुंच रहे हैं। यह शपथ ग्रहण अपने आप में ऐतिहासिक होगा। आम आदमी पार्टी प्रदेश में तेजी से एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा में 4000 पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है। जिनकी नियुक्ति तीन चरणों में की गई है। आम आदमी पार्टी में जमींन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी।
also read : इंडिया गठबंधन को लेकर मायावती ने कह दी यह बड़ी बात, सभी हो गए हैरान
डॉ. अशोक तंवर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इंडिया गठबंधन देश के लिए बना है। लोकसभा चुनावों की सीटों पर शीर्ष नेतृत्व विचार करेगा। लोकसभा चुनाव अभी दूर नहीं है। आज देश महंगाई और बेराजगारी से त्रस्त है, किसानों और नौजवानों पर लाठियों बरसाई जा रही हैं। ऐसे में देश को मजबूत विकल्प की जरुरत है जो चुनौती दे सके। उन्होंने कहा कांग्रेस के संगठन पर कहा कि उनके नेताओं को लगता नहीं है कि संगठन की बनाने जरूरत है। यदि कांग्रेस को संगठन बनाने की आवश्यकता होती तो इतना लंबा गैप नहीं होता। नौ साल में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में नए लोगों को मौका सकता है आम आदमी पार्टी उन लोगों को आगे लाना चाहती है जिनमें जज्बा है। एक समय ऐसा भी आएगा कि हर व्यक्ति झाड़ू के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहेगा।CM Kejriwal and CM Mann in Bhiwani on 3rd September