सत्य खबर, नई दिल्ली।
Congress leader Arjun Rao passes away abroad
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेन्द्र सिंह के पौत्र राव अर्जुन सिंह के निधन के बाद रामपुरा हाउस से जुड़े समर्थकों में शोक की लहर है। अर्जुन राव के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। फिलहाल अर्जुन राव की डेड बॉडी को भारत लाने के लिए बैंकॉक में जरूरी प्रक्रिया की जा रही है।
उनका पार्थिव शरीर कल रेवाड़ी पहुंचेगा। इसके बाद उनके पैतृक गांव रामपुरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
16 अक्टूबर को गए थे बैंकॉक
बता दें कि कांग्रेसी नेता अर्जुन राव का बैंकॉक में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे 16 अक्टूबर को बैंकॉक गए थे। गुरुवार शाम उनके निधन की सूचना जैसे ही रेवाड़ी पहुंची तो उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
अर्जुन राव बैंकॉक रवाना होने से पहले 15 अक्टूबर को अपने पिता राव अजीत सिंह के साथ महेन्द्रगढ़ जिले के कस्बा अटेली में आखिरी बार दिखे थे। अर्जुन ने यहां अपना चुनावी कार्यालय खोला था। पिछला चुनाव भी अर्जुन ने कांग्रेस की टिकट पर अटेली से ही लड़ा था।
सुरजेवाला बोले- अर्जुन का इस तरह से बिछुड़ जाना गहरे सदमे से कम नहीं
रेवाड़ी शहर से सटे गांव रामपुरा में अर्जुन राव के पैतृक निवास पर भी शुक्रवार सुबह कुछ समर्थक पहुंचे। रामपुरा हाउस में सन्नाटा पसरा हुआ है। अर्जुन राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने लिखा कि ‘हरियाणा के पूर्व सीएम स्वर्गीय राव बीरेंद्र सिंह के पौत्र, अहीरवाल की आवाज, कांग्रेस का युवा नेता व छोटा भाई राव अर्जुन सिंह का इस तरह से बिछुड़ जाना गहरे सदमे से कम नहीं। ईश्वर आपको हमेशा अपने चरणों में जगह दें, व परिवार को इस संकट की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। जहां भी रहो, हमेशा खुश रहो। आप हमेशा दिल में रहोगे।
कांग्रेसी नेताओं ने शोक व्यक्त किया
वहीं कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के पौत्र व कांग्रेसी नेता राव अर्जुन सिंह के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। भगवान दिवगंत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में परिजनों को शक्ति प्रदान करें। इसके अलावा कई कांग्रेसी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
also read: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बीच………
अर्जुन राव के ताऊ केंद्र सरकार में मंत्री
अर्जुन राव के दादा राव बिरेन्द्र सिंह कई बार केंद्र सरकार में मंत्री रहने के साथ कुछ माह तक हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे। अर्जुन राव के ताऊ राव इन्द्रजीत सिंह फिलहाल केंद्र सरकार में मंत्री और गुरुग्राम से सांसद है। अर्जुन राव के पिता राव अजीत सिंह ने भी लंबी राजनीति की, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण अपने पिता की राजनीतिक विरासत को फिलहाल अर्जुन राव संभाल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस में रणदीप सुरजेवाला गुट के जरिए एंट्री की थी।
अर्जुन राव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से करने के बाद आगे की पढ़ाई विदेश में की। उनका ज्यादातर कारोबार में विदेश में ही है। अर्जुन राव ही अपने परिवार का कारोबार संभाल रहे थे। अर्जुन राव की माता उनके पैतृक गांव रामपुरा की सरपंच रही है।
Congress leader Arjun Rao passes away abroad