सत्य खबर,गोरखपुर । Bride’s grandfather murdered
यूपी में गोरखपुर के बैजूडीहा गांव में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान भोजन में मछली कम मिलने पर गांव के कुछ युवकों ने दुल्हन के बाबा गेना गुप्ता (65) को पीटकर मार डाला। वहीं पथराव और मारपीट में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। मनबढ़ों ने दूल्हे की चेन भी लूट ली। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल सुनीता गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ALSO READ:आज से बदल गए हैं यह सरकारी नियम जो डालेंगे आपकी जेब पर असर
उधर, लड़ाई-झगड़े के बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसके सामने भी आरोपी युवक मारपीट करते रहे। बाद में थाने से फोर्स आने पर आरोपी मौके से भागे। केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ALSO READ:मोबाइल ना देने पर बहन को भाई पर आया इतना गुस्सा, गला दबाकर ले ली जा’न
बरात देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र के सेमरही गांव से झंगहा थाना क्षेत्र के बैजूडीहा गांव में आई थी। गांव के उमेश गुप्ता की बेटी की शादी होनी थी। जयमाल के समय खाने का कार्यक्रम भी चल रहा था। खाने में मछली बनी थी। मछली दो बार परोसी गई। कुछ लोग तीसरी बार मछली मांग रहे थे। देरी होने पर घराती पक्ष के लोगों को गाली देने लगे और जूठा पत्तल फेंकने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन के घरवालों पर गांव के कुछ लड़के ईंट-पत्थर फेंकने लगे।
ALSO READ:विदेशी धरती पर भारतीय लोकतंत्र के बारे फिर गरजे राहुल गांधी
पुलिस के आने के बाद आरेापी युवक भाग गए। शादी की रस्में पुलिस के पहरे में पूरी कराई गईं। मारपीट में चोट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। Bride’s grandfather murdered