सत्यखबर, चंडीगढ़।Congress to contest Haryana civic polls on symbol हरियाणा में 3 शहरों में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस ये चुनाव पार्टी के सिंबल हाथ के निशान पर लड़ेगी। इस बड़े ऐलान के साथ ही राज्य के मानेसर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑब्जर्वर्स की तैनाती कर दी है। पूर्व मंत्री गीता भुक्कल को मानेसर के लिए चीफ ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उनके साथ चार और वरिष्ठ नेताओं को बतौर ऑब्जर्वर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गुरुग्राम में वरिष्ठ नेता और पूर्व स्पीकर करण सिंह दलाल को मुख्य ऑब्जर्वर बनाया गया है। उनके साथ चार और विधायकों को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। फरीदाबाद में वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा को चीफ ऑब्जर्वर और उनके साथ 5 और वरिष्ठ नेताओं को ऑब्जर्वर बनाया गया है। Congress to contest Haryana civic polls on symbol
also read:
निगम चुनावों से भाजपा-जजपा का सफाया
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान का कहना है कि जनता बीजेपी-जेजेपी सरकार की कुनीतियों से परेशान हो चुकी है। आज पूरा हरियाणा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, बढ़ते अपराध और नशे की समस्याओं से जूझ रहा है। प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। नगर निगम चुनाव से जनता प्रदेश से बीजेपी जेजेपी का सफाया शुरू कर देगी। Congress to contest Haryana civic polls on symbol
Clean aluminium scrap Aluminium product recovery Metal scrap reclamation and reuse