सत्य खबर । चंडीगढ़
प्रदेश में पिछराज्य में 39 दिन बाद नए मरीजों का आंकड़ा 1500 से नीचे आया है। ले 11 दिन से कोरोना के नए मरीजों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रहने से रिकवरी दर 93 फीसदी के पार पहुंच गई है। सबसे बेहतर 97.39 फीसदी रिकवरी महेंद्रगढ़ में है। जींद में सबसे कम 82.24 फीसदी रिकवरी दर है। राहत की बात यह है कि 19 जिलों की रिकवरी दर 90 फीसदी से अधिक है।
इसके बावजूद हरियाणा देश के राज्यों में रिकवरी में 16वें नंबर पर है। वहीं, देश की औसत 94.4 फीसदी रिकवरी से कम 93.40 फीसदी रिकवरी दर है। राज्य में 39 दिन बाद नए मरीजों का आंकड़ा 1500 से नीचे आया है। रविवार को 1333 नए मरीज मिले।
को-वैक्सीन की डोज फेल होने की अफवाहों पर पीजीआई ने कही ये बात, जानें क्या
गुड़गांव में 310 व फरीदाबाद में 265 नए मरीज मिले हैं। बाकी जिलों में 100 से कम केस हैं। चिंता की बात यह है कि 25 लोगों की जान चली गई। अभी तक 2,44,529 संक्रमितों में से 2596 की जान जा चुकी है। 24 घंटे में 1888 मरीजों के ठीक होने से ठीक होने वालों की कुल संख्या 2,28,411 हो गई है। 13522 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 371 गंभीर हैं। 24 घंटे में 37539 लोगों के सैंपल लिए गए।
Scrap aluminium refining Scrap aluminium supply chain management Metal waste management solutions