80 वर्षीय बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ रुपए ठगे
मुकदमा दर्ज होने और मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा खाते में आने की बात कहकर किया डिजिटल अरेस्ट

सत्य खबर हरियाणा
Crime News : साइबर ठगी करने वाले लोगों ने जींद जिले के कस्बे सफीदों के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर उसे करीब एक करोड रुपए ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सफीदों की आदर्श बस्ती निवासी हवा सिंह मार्केटिंग सोसायटी से सेवानिवृत कर्मचारी हैं। अभी 12 मार्च को साइबर ठगी करने वाले लोगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया और उन्हें कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है और उनके खाते में मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा आया हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके पास जितने भी पैसे हैं वह एक बार उन्हें ट्रांसफर कर दें। यह पैसा उनके पास सुरक्षित रहेगा और इस मामले का निपटारा होने के बाद यह पैसा उन्हें वापस कर दिया जाएगा। साइबर ठगी करने वाले लोगों ने हवा सिंह को स्पष्ट तौर पर बताया कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है और वह उनकी निगरानी में रहेंगे। बुजुर्ग हवा सिंह साइबर ठगों के झांसी में आ गए और उन्होंने 98 लाख 25 हजार रुपए उनके कहे अनुसार उनके द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। हवा सिंह ने बताया कि उन्हें 12 मार्च से लेकर 19 मार्च तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। बाद में जब हवा सिंह को इस बात का एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है तो उसने साइबर सेल की मदद ली।
साइबर क्राइम थाना जींद पुलिस ने हवा सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#80YearOldMan #DigitallyArrested #ScamAlert #OnlineFraud #Rs1Crore #FraudAwareness #SeniorScams #CyberCrime #DigitalFraud #ElderlyProtection #CrimeNews #OnlineSafety #BewareScams #FinancialFraud #DisableScam #ElderFraud #ConsumerProtection #FakeInvestments #StaySafeOnline #JusticeForVictims