प्रधानमंत्री के हरियाणा और चंडीगढ़ दौरे के बीच पंजाब और हरियाणा सचिवालय तथा रोहतक नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी

Satyakhabarindia

सचिवालय, नगर निगम कार्यालय और साथ लगते मॉडल स्कूल को पुलिस ने करवाया खाली, कहीं से भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला

सत्य खबर हरियाणा

Bomb Threat to municipal corporation Rohtak : शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब का हरियाणा सचिवालय तथा रोहतक नगर निगम प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इन सभी स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। यह धमकी भरे ईमेल रोहतक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया है। ईमेल सामने आने के बाद से ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है। खास बात यह है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे पर हैं और इसी दौरान यह ईमेल आया है।

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों की स्थिति पर चिंता जताई

क्या है ईमेल में

पीएम नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सचिवालय परिसर खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और पुलिस ने सघन तलाशी शुरू की। सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई।

PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, सचिवालय के सभी प्रवेश-निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई। धमकी देने वाले की तलाश जारी है। साइबर और तकनीकी टीमें संदेश के स्रोत व भेजने वाले की पहचान में जुटी हैं। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
धमकी भरी ईमेल में कहा गया है कि दिलजीत दोसांज की सतलुज मूवी पर रोक लगाई गई है और ऐसे में इसकी का बदला वह लेंगे। वह शहीद खालड़ा का बदला लेंगे।

ईमेल मिलते ही अलर्ट मोड पर प्रशासन

हरियाणा सूचना आयोग ने दिए डीएसपी की शैक्षणिक योग्यता की जांच के आदेश

संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार को जैसे ही इस धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी। संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

जांच में जुटी साइबर सेल और पुलिस

धमकी किसने और किस मकसद से दी है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभाग की साइबर सेल टीम ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) और सोर्स को ट्रैक करने में जुट गई है ताकि धमकी देने वाले आरोपी तक पहुंचा जा सके। सुरक्षा के लिहाज से निगम कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।

इस बीच रोहतक नगर निगम के कार्यालय और इसके साथ लगते एक मॉडल स्कूल को भी पुलिस ने खाली करवाया है पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता नगर निगम कार्यालय और स्कूल की तलाशी में लगा हुआ है। इस प्रकार की धमकी भरे ईमेल गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कई बार आ चुके हैं। हर बार कहीं से कुछ भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। रोहतक नगर निगम को इस प्रकार का धमकी भारी में पहली बार आया है। अंबाला और गुरुग्राम नगर निगम को इस प्रकार के ईमेल पहले कई बार आ चुके हैं।

मनीष तिवारी और प्रधानमंत्री की गुफ्तगू से चंडीगढ़ के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर

#Punjab #Haryana #BombThreat #SecurityAlert #PrimeMinisterVisit #Chandigarh #Rohtak #PublicSafety #EmergencyResponse #GovernmentBuilding #CrisisManagement #LawEnforcement #SafetyFirst #CivicResponsibility #CommunityAlert #CrisisResponse #NationalSecurity #LocalNews #BreakingNews #StaySafe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top