लिखा, हर बच्चे को शिक्षा सुरक्षा और निष्पक्ष अवसर का अधिकार मिलना चाहिए
सत्य खबर हरियाणा
Manu Bhakar : ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने परीक्षा पेपर कथित तौर पर लीक होने का विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और जीवन में निष्पक्ष अवसर मिलने का अधिकार है।

मनु भाकर ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, यह अब हमारे देश के भविष्य और उन बच्चों की जिंदगी का सवाल है। यह हम सभी का मुद्दा है। मनु ने लिखा, वह भी एक स्टूडेंट हैं और कभी न कभी सभी स्टूडेंट रहे हैं। हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और जीवन में समान अवसर मिलना चाहिए। यह किसी का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि मौलिक अधिकार है।
मनु ने लिखा, जिन स्टूडेंट्स और बच्चों ने अपनी जान गंवाई, वे हमारे देश के भविष्य थे। उनके सपनों, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य की रक्षा होनी चाहिए थी। भाकर ने लिखा यह किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध का मुद्दा नहीं है। यह उन बातों के लिए आवाज उठाने का समय है जो वास्तव में मायने रखती हैं। शिक्षा पर्यायावरण, सुरक्षा और जवाबदेही। यह ऐसे मुद्दे हैं, जो हमारे सोच और राजनीतिक विचारधारा से परे, सभी को प्रभावित करते हैं।
हालांकि मनु भाकर ने अपनी पोस्ट में पेपर लीक या छात्र आंदोलन जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से पोस्ट किया है उनका इशारा छात्रों के आंदोलन की ओर ही है। उन्होंने लिखा, मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का गर्व है, इस वजह से स्टूडेंट्स को पीड़ित देखना दुखद है। हम उनके प्रति जिम्मेदारी निभाने के ऋणी हैं। हमें बच्चों को ऐसा भविष्य देना चाहिए जहां बिना किसी डर के वह पढ़ सकें और आगे बढ़कर अपने सपने साकार कर सकें।
मनु भाकर का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब जंतर मंतर पर पेपर लीक प्रकरण को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को रात के समय पुलिस ने उठाकर अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक धरने पर बैठ गए हैं।
बता दें कि देश में पिछले कुछ वर्षों में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर इन दिनों छात्र अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एक ओर कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर पेपर लीक जैसी घटनाओं का विरोध जता रहे हैं तो दूसरी ओर सोशल मीडिया से उपजी कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना चल रहा है।
#ManuBhaker #OlympicMedalist #Haryana #StudentProtests #PaperLeak #EducationMatters #YouthVoices #JusticeForStudents #ProtestForChange #StudentRights #HaryanaStudents #SupportTheStudents #StandWithStudents #EducationReform #YouthEmpowerment #HaryanaNews #SocialJustice #StudentSolidarity #VoicesOfYouth #ChangeForBetter