हरियाणा में आज झमाझम बारिश की संभावना, तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, गिरेगा तापमान, मिलेगी गर्मी और उमस से राहत

Satyakhabarindia

अब तक हरियाणा में 35% कम बारिश, फसलों को नुकसान

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने 20 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं हो रही थी। जिसके कारण गर्मी व उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया था।

रविवार शाम को मौसम में बदलाव आ गया। प्रदेश के दो जिलों करनाल और नारनौल में बारिश हुई। इससे लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली। हालांकि, करनाल में करीब आधे घंटे की तेज बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। कल शाम को जींद, पानीपत, हिसार और सोनीपत में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने अब प्रदेश में 2 से 3 दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते मौसम भी सुहावना हो जाएगा।

3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज 16 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल

20 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

दो दिन ये रहेगी स्थिति

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दो दिनों तक पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और जींद में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

9 जिलों में हल्की बारिश

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

कल बढ़ेंगी बारिश की गतिविधि

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। वहीं, 24 और 25 जुलाई को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, ऐसे में प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा में सफाई कर्मचारी की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी, मंगलवार तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में इस बार अब तक सामान्य से 20 से 35 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

कृषि विभाग, हिसार के उप निदेशक डॉ. राजबीर सिंह के अनुसार प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने से कई जिलों में फसलों की वृद्धि पर असर पड़ा है। कपास, बाजरा, मूंग पर असर ज्यादा है। किसानों ने ट्यूबवेल या अन्य संसाधनों से धानी में पानी लगाया हुआ है लेकिन खरीफ की अन्य फसलों में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि कम हुई है। इस सप्ताह बारिश आ जाएगी तो पिछली कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी। सूखे का दौर लंबा चला तो फसलों को भारी नुकसान होगा।

बारिश फसलों के लिए फायदेमंद

मानसून की इस सक्रियता से किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, विशेषकर खरीफ फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की कमी के कारण बाजरा व अन्य खरीफ की फसलें खराब होने वाली थी। इस बारिश से इन फसलों को जान मिलेगी।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह गिरावट प्रदेश में अनेक स्थानों पर बादलवाही के कारण आई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हिसार और सिरसा में अधिकतम तापमान 39.5, चरखी दादरी में 38.8, जींद और पानीपत में 38.0, महेंद्रगढ़ में 37.9, सोनीपत में 37.7, झज्जर में 37.1, नारनौल में 37.0, फतेहाबाद में 36.8, पंचकूला और यमुनानगर में 36.2, नूंह में 36.0, भिवानी और कैथल में 35.9, रेवाड़ी में 35.8, कुरुक्षेत्र और करनाल में 35.2, पलवल में 35.0, कैथल में 34.1 और गुरुग्राम में 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के सभी 23 जिलों में फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले कोई परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। प्रदेश के हथिनी कुंड बैराज पर न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश के सिरसा में न्यूनतम तापमान 31.2 बिजली सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का अंबाला में न्यूनतम तापमान 28.6, हिसार में 30.2, करनाल में 29.3, नारनौल में 27.5, रोहतक में 30.8, चरखी दादरी में 30.5, भिवानी, फतेहाबाद और जींद में 29.9, गुरुग्राम में 27.5, झज्जर में 28.8, कैथल में 27.0, नूंह में 30.4, पलवल में 28.9, रेवाड़ी में 28.8, सोनीपत में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

#HaryanaWeather #HeavyRain #WeatherUpdate #RainyDays #TemperatureDrop #HeatRelief #HumidityRelief #MonsoonSeason #WeatherForecast #StaySafe #RainAlert #HaryanaNews #ClimateChange #WeatherConditions #RainySeason #NatureLovers #LocalWeather #WeatherWatch #SeasonalChanges #HaryanaUpdates

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top