स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के सभी 23 जिलों में फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

Satyakhabarindia

राज्यपाल ने यमुनानगर में किया ध्वजारोहण, शहीदों का दी श्रद्धांजलि

सत्य खबर हरियाणा

Governor of Haryana Aseem Ghosh : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है। यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत राज्यपाल ने आम जनता की सुविधा के लिए एक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हरियाणा में सफाई कर्मचारी की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी, मंगलवार तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

इस अवसर पर जानकारी देते हुए राज्यपाल ने बताया कि राज्य के सभी 23 जिलों में एम्बुलेंस सेवाएं समर्पित की गई हैं। इन एम्बुलेंस सेवाओं की सबसे खास बात यह है कि आम जनता से इसके उपयोग के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क होगी। समारोह के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के उच्चाधिकारी, जिला प्रशासनिक अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इससे पहले आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर यमुनानगर में राज्य स्तरीय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांधा।

यमुनानगर में आयोजित स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराते ही पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया।

रेवाड़ी में बापू का चश्मा चोरी, नूंह और महेंद्रगढ़ में गर्मी के कारण बच्चों की बिगड़ी स्थिति

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और उत्साह का दिन है। देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, खुदीराम बोस और शहीद-ए-आजम भगत सिंह सहित सभी वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी भी है।

राज्यपाल ने कहा कि आज भारत डिजिटल तकनीक, उद्योग, शिक्षा और कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहल देश को नई मजबूती दे रही हैं। राज्यपाल ने हरियाणा के विकास में किसानों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीक और नई पद्धतियों को अपनाकर किसान प्रदेश की कृषि व्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं।

राज्यपाल ने लोगों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सरकार के साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

#Haryana #FreeAmbulanceService #IndependenceDay #HealthcareForAll #EmergencyServices #PublicHealth #HaryanaGovernment #CommunitySupport #AccessToHealthcare #HealthInitiative #SocialWelfare #DistrictServices #LifeSaving #HaryanaNews #HealthEquity #AmbulanceOnCall #CivicEngagement #PublicService #WellnessInHaryana #EmpoweringCommunities

हांसी में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top