हरियाणा में सफाई कर्मचारी की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी, मंगलवार तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

Satyakhabarindia

प्रदेश भर में शहरों में लगे गंदगी के ढेर, सरकार और कर्मचारियों के बीच नहीं बनी अब तक कोई बात

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Safai karmchari strike : हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ गई है। सफाई कर्मचारी 6 अगस्त से हड़ताल पर चल रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने आज हड़ताल को 3 दिन और आगे बढ़ने का फैसला किया जिसके बाद अब यह मंगलवार तक जारी रहेगी। सफाई कर्मचारियों का साथ कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के सभी 23 जिलों में फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से 6 अगस्त से चल रही हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। फतेहाबाद के जिला प्रधान विजय ढाका ने बताया कि हरियाणा सरकार के कथित हठधर्मिता, वादों से मुकरने और अड़ियल रवैये के चलते कर्मचारियों में रोष है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों को बार-बार बातचीत के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन प्रत्येक बैठक में अलग-अलग मंत्रियों की ओर से अलग-अलग बातें रखी जा रही हैं। इससे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी के चलते यूनियन ने हड़ताल को 16 से 18 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

रेवाड़ी में बापू का चश्मा चोरी, नूंह और महेंद्रगढ़ में गर्मी के कारण बच्चों की बिगड़ी स्थिति

विजय ढाका ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ठोस समाधान नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा।नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से 6 अगस्त से चल रही हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रधान विजय ढाका ने बताया कि हरियाणा सरकार के कथित हठधर्मिता, वादों से मुकरने और अड़ियल रवैये के चलते कर्मचारियों में रोष है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों को बार-बार बातचीत के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन प्रत्येक बैठक में अलग-अलग मंत्रियों की ओर से अलग-अलग बातें रखी जा रही हैं। इससे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी के चलते यूनियन ने हड़ताल को 16 से 18 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया है। विजय ढाका ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ठोस समाधान नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा।

बता दें कि सफाई कर्मचारियों ने मई में भी हड़ताल कीजिए और तेरह दिन की हड़ताल के बाद सरकार ने कर्मचारियों की मांगे स्वीकार करने की घोषणा की थी। कर्मचारियों को आरोप है कि सरकार अपने वायदे से मुकर रही है और अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिस कारण कर्मचारियों में गहरा रोष है।

हांसी में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

#HaryanaStrike #SanitationWorkers #WorkersRights #LaborUnion #PublicHealth #HaryanaNews #StrikeExtension #Solidarity #CleanlinessMatters #WorkerSolidarity #SocialJustice #HaryanaUpdates #ProtestForChange #EssentialWorkers #CommunitySupport #HealthAndSafety #CivicEngagement #LaborMovement #HaryanaGovernment #VoicesOfWorkers

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top