रेवाड़ी में बापू का चश्मा चोरी, नूंह और महेंद्रगढ़ में गर्मी के कारण बच्चों की बिगड़ी स्थिति

Satyakhabarindia

पानीपत और सोनीपत में बारिश के बीच बच्चों के कार्यक्रमों की प्रस्तुति

सत्य खबर हरियाणा

80th independence day: हरियाणा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक घटनाएं सामने आई हैं।

हरियाणा में सफाई कर्मचारी की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी, मंगलवार तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

पानीपत-सोनीपत में बारिश में ही स्वतंत्रता दिवस का प्रोग्राम हुआ। पानी में खड़े होकर स्टूडेंट्स ने पीटी की। वहीं, नारनौल, नूंह, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में तेज धूप निकली है। नूंह और नारनौल के स्वतंत्रता दिवस के प्रोग्राम में धूप में कई स्कूली बच्चे बेहोश हो गए, जिनहें मेडिकल ट्रीटमेंट दिलाना पड़ा। रेवाड़ी शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से चश्मा उतारकर ले जाने की घटना सामने आई है।

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में देशवासियों का नेतृत्व किया और उनके अहिंसक संघर्ष तथा असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से 1947 में देश को आजादी मिली। ऐसे महान राष्ट्रनायक की प्रतिमा से चश्मा उतारकर ले जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि शहर के ऐतिहासिक मोती चौक पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपना विशेष महत्व है।

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के सभी 23 जिलों में फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

प्रतिमा से चश्मा गायब होना न केवल असामाजिक तत्वों की मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि यह राष्ट्रपिता के प्रति भी असम्मानजनक कृत्य है। कैप्टन अजय यादव ने नगर परिषद से मांग की कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चश्मा उतारकर ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी देश की आजादी और सत्य-अहिंसा के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा और उनसे जुड़े स्मारकों की गरिमा बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

आज सुबह तेज गर्मी के कारण उसे समय नूंह और नारनौल में अजीब स्थिति पैदा हो गई जब स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अनेक बच्चों की हालत गर्मी के कारण खराब हो गई। हालांकि रेवाड़ी में भी तेज धूप थी लेकिन यहां काफी हद तक बच्चों की स्थिति ठीक बनी रही। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज सुबह से बादल छाए हुए थे और मौसम ठीक बना हुआ था लेकिन दक्षिणी हरियाणा में तेज धूप से लोग परेशान नजर आ रहे थे।

प्रदेश के सोनीपत और पानीपत में बारिश के बीच बच्चों ने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हालांकि बच्चों को बारिश के बीच में पीटी शो में दिक्कत आई लेकिन मौसम सुहाना बना हुआ था और बच्चों ने इस मौसम का आनंद भी लिया।

हांसी में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

#HaryanaNews #Rewari #BapusSpectacles #ChildHealth #HeatWave #Nuh #Mahendragarh #CommunityAwareness #LocalIssues #HealthCrisis #WeatherImpact #SocialConcern #PublicHealth #SafetyFirst #YouthWellbeing #HaryanaUpdates #CrimeAlert #EnvironmentalHealth #SupportLocal #StayInformed

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top